यहाँ एक साथ हुए 32 अधिकारियों के ट्रांसफर
यहाँ एक साथ हुए 32 अधिकारियों के ट्रांसफर
Share:

भोजपुर: बिहार के भोजपुर में बृहस्पतिवार को 32 पुलिस अधिकारीयों का तबादला कर दिया गया है। शाहाबाद के डीआईजी क्षत्रनील सिंह ने भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह की स्थानांतरण सूची पर मुहर लगाई दी है। इसमें आरा के नगर थाना के अलावा कई अंचल के दरोगा और ओपी में तैनात सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है।

प्राप्त खबर के अनुसार, नगर थाना के नए थानाध्यक्ष के तौर पर संजीव कुमार को तैनात किया गया है। प्रियंका गुप्ता को एससी एसटी थाने का कमान सौंपी गई है। इंस्पेक्टर गौतम कुमार जो पुलिस निरीक्षक सदर अंचल के पद पर कार्यरत थे, उनको कोइलवर अंचल में तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर कुमार को कोइलवर अंचल से बिहिया अंचल एवं सदर अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। दयानंद प्रसाद पुलिस निरीक्षक बिहिया अंचल को पीरो पुलिस निरीक्षक अंचल पद पर तैनात कर दिया है। विलास पासवान पुलिस निरीक्षक पीरो अंचल को तत्काल प्रभाव से जगदीशपुर थानाध्यक्ष सह अंचल की कमान सौंपी है। ब्रजेश कुमार अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष को कृष्णगढ ओपी थानाध्यक्ष, संतोष कुमार रजक गड़हनी थानाध्यक्ष को हसन बाजार ओपी थानाध्यक्ष, रितेश दूबे पवना थानाध्यक्ष को पुलिस केंद्र, संदेश थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा को डीआइयू शाखा, अजिमाबाद थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी होगी जबकि सहार के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को शाहपुर थानाध्यक्ष, पवन कुमार चौरी थानाध्यक्ष को सिकरहट्टा के थानाध्यक्ष बनाया गया है। कृष्णगढ ओपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष, चांदी थानाध्यक्ष सुबोध प्रसाद को पुलिस केंद्र बुलाया गया।

आयर थानाध्यक्ष पी भास्कर को अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय आरा में बुलाया गया। तियर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को पुलिस केंद्र, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी को धनगाई थानाध्यक्ष, शाहपुर थानाध्यक्ष नित्यानंद राय को डीआइयू शाखा, कारनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार को आयर थानाध्यक्ष, एससी एसटी श्वेता पोद्वार को पुलिस केंद्र, गीधा ओपी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को चांदी थानाध्यक्ष की कमान सौंपी है। संजीव कुमार जगदीशपुर थानाध्यक्ष को टाउन थाना के इंस्पेक्टर के पद पर तैनात किया है। सिकरहट्टा के थानाध्यक्ष आशिष कुमार साह को तियर का थानाध्यक्ष बनाया है। इमादपुर के थानाध्यक्ष प्रभास कुमार को गीधा ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि धनगाई के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश को इमादपुर की कमान सौंपी गई है। शिवेंद्र कुमार हसनबाजार ओपी थानाध्यक्ष को सहार के नए थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डीआईयू शाखा के राजीव रंजन कुमार को गड़हनी थानाध्यक्ष, डीआइयू के ही अफसर अवधेश कुमार को संदेश थानाध्यक्ष, कोइलवर थाना के मनीष कुमार को कारनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष, पीरो थाना के अवधेश कुमार टू को चौरी थानाध्यक्ष,चांदी थाना में पोस्टेड प्रियंका गुप्ता को एससी एसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अभय शंकर को बहोरनपुर थानाध्यक्ष और हिंदी शाखा में कार्यरत सुरेश सिंह प्रथम को पवना थानाध्यक्ष बनाया गया है।

आखिर क्यों 2 दिसंबर के दिन मनाया जाता है 'राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस'?

कोई भी एक से अधिक शादी क्यों करे, एक देश में दो विधान क्यों ? CM शिवराज ने किया UCC का ऐलान

जो चुनाव लड़ा, वो जीता.., बेहद दिलचस्प रहा है जेपी नड्डा का सियासी सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -