जो चुनाव लड़ा, वो जीता.., बेहद दिलचस्प रहा है जेपी नड्डा का सियासी सफर
जो चुनाव लड़ा, वो जीता.., बेहद दिलचस्प रहा है जेपी नड्डा का सियासी सफर
Share:

नई दिल्ली: जगत प्रकाश नड्डा यानी जे पी नड्डा का आज जन्मदिन है। भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। नड्डा का संबंध भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य से है। अपनी काबिलियत के बल पर जगत प्रकार नड्डा ने आज भाजपा में अपना एक ऊंचा कद बनाया है। जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश भाजपा के ताकतवर नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरूआत साल 1975 में जेपी आंदोलन से की थी। देश के सबसे बड़े आंदोलनों में गिने जाने वाले इस आंदोलन में नड्डा भी शामिल हुए थे। 

इस आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद जेपी नड्डा बिहार की भाजपा की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हो गए थे। जिसके बाद जेपी नड्डा ने 1977 में अपने कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर वो पटना यूनिवर्सिटी के सचिव बन गए थे। वहीं पटना यूनिवर्सिटी से स्नातक होने के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में LLB की पढ़ाई शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में भी छात्र संघ का चुनाव लड़ा और उसमें जीत दर्ज की। भाजपा द्वारा नड्डा को वर्ष 1991 में अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद वर्ष 1993 में जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की बिलासपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया था।

इसी प्रकार नड्डा ने वर्ष 1998 और साल 2007 में इस सीट से फिर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं उनको इस दौरान प्रदेश की कैबिनेट में भी जगह दी गई। उन्हें वर्ष 1998 में हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया और वर्ष 2007 में वो वन पर्यावरण और संसदीय मामलों के मंत्री रहे। जिस प्रकार से नड्डा ने भाजपा के लिए कार्य किया, उसे देखते हुए पार्टी ने साल 2012 में उन्हें हिमाचल प्रदेश की तरफ से राज्यसभा में भेजा था। इसके बाद भाजपा में नड्डा का कद लगातार बढ़ता चला गया और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। 

गुजरात में प्रथम चरण का मतदान संपन्न, राज्य में 57.08% वोटिंग दर्ज

रामपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने वाले काजिम अली को कांग्रेस ने निकला बाहर

BJP प्रत्याशी के समर्थन में जयाप्रदा, कहा- 'आजम को भगवान से डरना चाहिए'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -