जोधपुर अग्निकांड में अब तक 22 की मौत, शादी की तैयारियां थी, पर जल रही चिताएं
जोधपुर अग्निकांड में अब तक 22 की मौत, शादी की तैयारियां थी, पर जल रही चिताएं
Share:

जोधपुर:  राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके के अंतर्गत आने वाले भूंगरा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट मामले में हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया है। मंगलवार सुबह 4 और लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में दूल्हे का पिता भी शामिल है। इससे पहले सोमवार रात को दूल्हे की मां ने दम तोड़ दिया था। मरने वालों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दरअसल, बाड़मेर जिले के खोखसर (गिड़ा) के रहने वाले विजयसिंह की सबसे छोटी बेटी ओमकंवर की बारात जोधपुर के शेरगढ़ भूंगरा से आने वाली थी, जहां एक दिन पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट के चलते दूल्हे सहित लगभग 60 लोग झुलस गए थे। जैसे ही यह खबर दुल्हन के घर तक पहुंची तो शादी खुशियां मातम में बदल गई।

रिपोर्ट के अनुसार, शेरगढ़ के भूंगरा से बारात रवाना होकर गुरुवार शाम 4 बजे बाड़मेर के खोखसर आने वाली थी। लगभग साढ़े 3 बजे दुल्हन के भाई हेमसिंह ने फोन करके पूछना चाहा कि बारात निकली या नहीं? फोन किया तो किसी बच्चे ने फोन उठाया और फोन पर हर तरफ से रोने की आवाज आ रही थी। किसी अन्य से बात की तो पता चला कि गैस सिलेंडर फटने से दूल्हे के घर में हादसा हो गया है और कई लोग झुलस गए हैं, जो उपचार के लिए अस्पताल ले जाए जा रहे हैं। ये सब सुनते ही हेमसिंह का हलक सूख गया। दुल्हन के भाई हेमसिंह ने बताया कि घर में रस्मों रिवाजों की तैयारी हो रही थी। 

वहीं मंडप भी सज चुका था। महिलाएं विवाह के मंगल गीत गा रही थी। इसी बीच जब फोन करके बारात रवाना होने की बात पूछी, तो हादसे की जानकारी मिली। दुल्हन के पिता विजयसिंह हृदयरोगी है, इसलिए उनसे हादसे की बात छुपाई गई। अब तक इस हादसे में 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अब भी घायल बताए जा रहे हैं। 

कैसे हुआ हादसा:-

शेरगढ़ के भुंगारा के रहने वाले सगत सिंह गोगादेव के पुत्र सुरेंद्र सिंह की गुरुवार को बारात निकलने वाली थी। इस दौरान एक गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके बाद दूसरा सिलेंडर फटा। दो अन्य सिलेंडर में भी आग पकड़ ली। मौके पर शेरगढ़ पुलिस के कांस्टेबल डूंगरसिंह ने दो जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मी का भी हाथ जल गया। सिलेंडर फटने से पूरे समारोह में आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोग आग की लपटों से घिर गए। 

तवांग झड़प पर रक्षा मंत्री ने संसद में दिया बयान, जानिए क्या बोले राजनाथ सिंह ?

दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, नए साल से मुफ्त होंगे 450 मेडिकल टेस्ट

एक ट्वीट कर ट्रोल हुए अखिलेश यादव, लोग बोले- हरा नहीं सके, तो दुष्प्रचार करने लगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -