तवांग झड़प पर रक्षा मंत्री ने संसद में दिया बयान, जानिए क्या बोले राजनाथ सिंह ?
तवांग झड़प पर रक्षा मंत्री ने संसद में दिया बयान, जानिए क्या बोले राजनाथ सिंह ?
Share:

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन के जवानों के बीच हुए संघर्ष को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा जारी है। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस मुद्दे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने चीन का बहादुरी से जवाब दिया। भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को उनकी पोस्ट पर वापस खदेड़ दिया। इस दौरान भारतीय सेना का कोई भी जवान न तो शहीद हुआ और न ही कोई गंभीर रूप से घायल है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, इस सदन को अरुणाचल में तवांग में हुई झड़प के संबंध में अवगत कराना चाहता हूं। 9 दिसंबर 2022 को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) जवानों ने अतिक्रमण करके यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया। हमारी सेना ने दृढ़ता से इसका सामना किया। इस दौरान दोनों तरफ के सैनिकों में हाथापाई भी हुई। इंडियन आर्मी ने चीनी सैनिकों को अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट में वापस खदेड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर विचार-विमर्श किया। चीनी पक्ष से बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। इस मुद्दे को चीनी पक्ष के समक्ष कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है। 

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, मैं इस सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं, कि हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, और इसके विरुद्ध किसी भी प्रयत्न को रोकने के लिए सदैव तत्पर हैं। मुझे भरोसा है, कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा। 

तवांग झड़प के बाद अरुणाचल में गरजेगी भारतीय वायुसेना, चीनी विमानों के घुसने की आशंका

दिल्लीवासियों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, नए साल से मुफ्त होंगे 450 मेडिकल टेस्ट

एक ट्वीट कर ट्रोल हुए अखिलेश यादव, लोग बोले- हरा नहीं सके, तो दुष्प्रचार करने लगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -