एक साथ फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए मदरसे के 22 बच्चे, लगातार उलटी-दस्त के बाद हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती
एक साथ फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए मदरसे के 22 बच्चे, लगातार उलटी-दस्त के बाद हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले 22 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बच्चों को उल्टी दस्त शुरू होने पर एंबुलेंस को सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गिरंट बाजार स्थित मदरसा जामिया रिजबिया में पढ़ने वालेत 22 बच्चे सोमवार को फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह से ही एक-एक कर सभी बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गए और शाम होते होते उनकी हालत बिगड़ गई। एक साथ 22 बच्चों की तबियत बिगड़ती देख हड़कंप मच गया। आनन फानन में एंबुलेंस को कॉल किया गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में एडमिट कराया।  बताया जाता है कि गिरंट में एक शख्स की मौत हुई थी। जहा फूल फातिया और कुरानख्वानी थी। 

रविवार (18 जून) रात में बच्चों को वहां खाना खाने के लिए ले जाया गया था। वहां से खाना खाकर बच्चे मदरसे में आकर सो गए। सोमवार सुबह सोकर उठे तो उन्हें उल्टी दस्त चालू हो गए। शाम तक बच्चों की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के साथ एक मौलाना भी बीमार बताए जा रहे हैं। उन्हें भी अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

ओडिशा ट्रेन हादसा: CBI की पूछताछ के बाद 'सिग्नल JE' परिवार सहित गायब, बड़ी साजिश की आशंका

मिशन 2024 में जुटी भाजपा ! पार्टी के सांसदों से माँगा गया रिपोर्ट कार्ड, देनी होगी ये जानकारियां

सीएम दी योगशाला! भगवंत मान बोले- प्राचीन काल से चला आ रहा योग, पंजाब को सेहतमंद बनाना हमारा उद्देश्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -