मिशन 2024 में जुटी भाजपा ! पार्टी के सांसदों से माँगा गया रिपोर्ट कार्ड, देनी होगी ये जानकारियां
मिशन 2024 में जुटी भाजपा ! पार्टी के सांसदों से माँगा गया रिपोर्ट कार्ड, देनी होगी ये जानकारियां
Share:

लखनऊ: भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यानी कि राज्य में भाजपा ने सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भाजपा ने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तलब किया है। दरअसल, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्रों के ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचने को कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने अपने सांसदों को एक फॉर्म दिया है। जिसमे सांसदों को जानकारी भरना है। इसके अलावा सांसदों से उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कुछ विशेष जानकारियां भी मांगी गई हैं। सांसदों को कहा गया है कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत सांसद अपने नृवाचन क्षेत्र के कितने घरों तक पहुंचे, इसकी जानकारी वो फॉर्म में दर्ज करें। इसके अलावा सांसदों को आगे क्या काम करना है, इसका भी निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा सांसदों को अपने क्षेत्र के 100 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सूची भेजनी है। 

इसमें यह भी बताना है कि कितने इन्फ्लुएंसर भाजपा के लिए अच्छा या ख़राब लिखते हैं। इसके साथ ही सांसदों को अपने क्षेत्र के 1000 विशिष्ट लोगों की सूची देनी है। विशिष्ट लोगों में पद्म पुरस्कार विजेता, खिलाड़ी, शिक्षक, चिकित्सक, शहीद परिवार के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही हर भाजपा सांसद को अपने क्षेत्र में 40-50 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करनी है। ये कार्यकर्ता रोज़ाना 40 घरों का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अमेरिका दौरे से लौटने के बाद 27 जून को सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके लिए भाजपा सांसदों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

2000 रुपए की बैंक वापसी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा ? देखें SBI की रिसर्च रिपोर्ट

द्रौपदी मुर्मू: शिक्षिका से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक, देखें गर्वित आदिवासी महिला का बेहद प्रेरणादायी सफर

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कुंतल कृष्ण, सीएम नितीश के कारण छोड़ी थी पार्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -