भारत के इस राज्य में 2000 लोगों ने छोड़ा इस्लाम, जानिए क्या है वजह
भारत के इस राज्य में 2000 लोगों ने छोड़ा इस्लाम, जानिए क्या है वजह
Share:

कोच्ची: केरल की आयशा मर्केराउज इस्लाम त्यागकर नास्तिक बन गई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वह लगभग 10 वर्षों से ऊहापोह की स्थिति में थीं। इस्लाम को लेकर उनके अंदर सवाल ही सवाल थे, जिसके कारण उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व पैगंबर मोहम्मद की बायोग्राफी पढ़ी। उनका कहना है कि जैसे-जैसे मैं इस पुस्तक को पढ़ती गई, मेरा इरादा पक्का होता गया। उन्होंने बताया कि उस पुस्तक में दासता और औरतों को लेकर जो बातें लिखी गई हैं, वह मानवाधिकारों की धज्जियाँ उड़ाती है।

आयशा का कहना है कि, 'इसलिए, मैंने दिसंबर 2021 में मस्जिद जाकर इस्लाम छोड़ने का फैसला किया।' आयशा की ही तरह केरल के कई ऐसे लोग हैं, जो इस्लाम त्याग चुके हैं, किन्तु इस मजहब को छोड़ने वालों के साथ मुस्लिम लोग बहुत बुरा सलूक करते हैं। आयशा बताती हैं कि मेरे घर वाले बातचीत तो करते हैं, लेकिन अब दो पहले वाली बात नहीं रही। जनवरी 2022 से केरल में एक संगठन लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। जिसका नाम ‘एक्स मुस्लिम्स ऑफ केरल’ है। इस संगठन के प्रमुख डॉक्टर आरिफ हुसैन थेरुवथ कहते हैं कि, 'बीते एक वर्ष में केरल में रिकॉर्ड 300 लोग इस्लाम छोड़ चुके हैं। आँकड़ों से इतर बात करें तो लगभग 2000 लोग हमारे संपर्क में हैं, जो इस्लाम छोड़ चुके हैं। ऐसे भी बहुत लोग होंगे जो हमारे संपर्क में नहीं आ सके हैं।'

डॉ. आरिफ ने आगे कहा कि, 'लोग इसलिए अपनी पहचान छिपाकर रखते हैं, क्योंकि समाज ऐसे लोगों को काफिर (नास्तिक) और अनैतिक घोषित कर देता है। इतना ही नहीं, उस शख्स का बहिष्कार कर दिया जाता है। उसके प्रॉपर्टी सहित तमाम तरह के अधिकार उससे छीन लिए जाते हैं। शारीरिक, सामाजिक और मानसिक हर प्रकार से उसे प्रताड़ित किया जाता है।' वे कहते हैं कि वैसे तो प्रत्येक धर्म नास्तिक लोगों के साथ भेदभाव करता है, किन्तु इस्लाम इस मामले में कट्टर है, जो लोग इस्लाम छोड़ देते हैं, लोग उनके साथ बहुत बुरा सलूक करते हैं। पूरे देश में हजारों लोग इस्लाम छोड़ चुके हैं, मगर डर के चलते खुलकर नहीं बोल रहे। आरिफ यह भी कहते हैं कि, 'इस्लाम में पैगंबर मोहम्मद की बातों को पत्थर की लकीर मानते हैं, मगर उनके जीवन को ध्यान से पढ़ें तो उनके अपने चरित्र पर ही सवाल खड़े होते हैं।'

संगठन के प्रेसिडेंट का दावा है कि केरल में यह संस्था पहली दफा खुलकर सामने आई है, मगर काम तक़रीबन 10 वर्षों से चल रहा है। पूरे भारत में भी ‘एक्स मुस्लिम्स ऑफ इंडिया’ नाम से यह संस्था संचालित हो रही है। यह संगठन अभी छिपकर काम करता है, लेकिन जल्द ही केरल की तरह पूरे भारत में इस संगठन को पहचान के साथ सामने लाया जाएगा। फिलहाल तमिलनाडु में इस संगठन के पंजीकरण का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि केरल में इस्‍लाम त्यागने वाले लोगों के लिए ‘एक्स मुस्लिम्स ऑफ केरल' नाम का संगठन बनाया गया है। इसका मकसद इस्लाम छोड़ने वाले लोगों को मदद प्रदान करना और उन्‍हें समर्थन देना है।

अतीक अहमद के बेटे की जमानत याचिका ख़ारिज, 5 करोड़ की रंगदारी का मामला

पियो दिल्ली: पहले पीने की उम्र घटाई, फिर नई दुकानें खोलीं.., अब टेट्रा पैक में भी 'शराब' देगी केजरीवाल सरकार

हिजाब विवाद: कर्नाटक में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, पत्थरबाजी और झड़प की घटनाएं .. Video आया सामने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -