आर्केस्ट्रा में काम करते करते हो गया प्यार, 2 साल तक साथ रहने के बाद अब 2 लड़कियों ने रचाया 'समलैंगिक विवाह'
आर्केस्ट्रा में काम करते करते हो गया प्यार, 2 साल तक साथ रहने के बाद अब 2 लड़कियों ने रचाया 'समलैंगिक विवाह'
Share:

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 2 लड़कियों द्वारा आपस में शादी करने की खबर सामने आई है। देवरिया के चनुकी में स्थित आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 2 युवतियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया। ये दोनों युवतियां 2 वर्षों से एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहती थीं। दोनों युवतियों ने मझौली राज में स्थित भगड़ा भवानी मंदिर में एक दूसरे के साथ शादी रचाई।

दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। एक लड़की का नाम जयश्री राउल है, जिसकी आयु 28 वर्ष है। वह विशाल लक्ष्मीपुर साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। वहीं दूसरी लड़की का नाम राखी दास है, जिसकी आयु 23 वर्ष है। वह अक्षयनगर रिफ्यूजी कालोनी साउथ 24 परगना वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। ये दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल से एक साथ आईं थीं तथा चनुकी में एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थीं। दोनों ने सलेमपुर के मझौली राज में स्थित भगड़ा भवानी मंदिर में सोमवार को एक दूसरे के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज द्वारा स्थानीय पंडित द्वारा कराया गया।

लार थाना क्षेत्र के मठ वार्ड के भेड़िया टोला के रहने वाले मुन्ना पाल लार ब्लॉक के चनुकी बाजार में आर्केस्ट्रा चलाते हैं। उनके आर्केस्ट्रा में ये दो लड़कियां लगभग 3 वर्षों से डांस करती हैं। डांस के चलते दोनों में दोस्ती हो गई। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, ये किसी को पता नहीं लगा। फिर दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें तक खाईं। प्राप्त खबर के अनुसार, 30 दिसंबर को आर्केस्ट्रा संचालक और उसके कुछ साथी मझौली राज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे थे तथा दोनों लड़कियों की शादी करने की बात कही, किन्तु मंदिर के महंत जगरनाथ महाराज ने उच्च अधिकारियों की इजाजत न होने का हवाला देते हुए उन्हें वहां से लौटा दिया। फिर मायूस होकर सभी लोग वापस लौट गए तथा भाटपाररानी तहसील जाकर दोनों ने शादी के लिए स्टांप पेपर खरीदा।

मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित, वर्ल्ड कप में अपनी गेंदों से बरपाया था कहर

भारत से पंगा लेने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति की कुर्सी पर लटकी तलवार ! अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

खालिस्तान के बाद अब ‘उर्दूस्तान’ की माँग! रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोला पन्नू- ‘मुस्लिमों की लाश पर बन रहा है राम मंदिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -