सूरत में मिले कोरोना के यूके और साउथ अफ्रीका स्ट्रेन के 6 नए मामले, बढ़ा खतरा
सूरत में मिले कोरोना के यूके और साउथ अफ्रीका स्ट्रेन के 6 नए मामले, बढ़ा खतरा
Share:

सूरत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। यहाँ यूके और साउथ अफ्रीका स्ट्रेन का खतरा देखने को मिल रहा है और अब यह बढ़ता चला जा रहा है। खबरों के अनुसार अब तक यहाँ यूके स्ट्रेन के पांच और साउथ अफ्रीका स्ट्रेन का एक मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ यूके स्ट्रेन के तीन संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं सामने आई है जिससे यह साफ हो चुका है कि इस स्ट्रेन का कम्युनिटी स्प्रेड आरम्भ हो गया है। जी दरअसल नए स्ट्रेन की जानकारी तब सामने आती है जब मरीज स्वस्थ हो जाता है। इसी के चलते ये मामले और भी गंभीर बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार शहर में यूके और साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

इसका बड़ा कारण यह भी कहा जा रहा है कि पुणे लैब से कम से कम 20 दिन बाद सैंपल रिपोर्ट आती है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव के समय कोरोना नियमों में काफी ढील दी गई थी, इसी के चलते अब संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहाँ स्मीमेर अस्पताल के डॉक्टर मनीष का कहना है, 'जिन मामलों में फिटी वेल्यू 25 से कम होती है, उन्हीं लोगों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे जाते हैं। अगर फिटी वेल्यू 25 से अधिक हो तो पुणे की लैब उसकी जांच नहीं करती। पुणे से रिपोर्ट आन में कम से कम 20 दिन लगते हैं।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'अब तक कुल 40 सैंपल पुणे भेजे गए हैं। इनमें से कुल 6 की रिपोर्ट पजिटिव आई है, इसमें 5 यूके स्ट्रेन और 1 साऊथ अफ्रीकन स्ट्रेन मिला है।' उनके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी, एसएमसी, डॉ। प्रदीप उमरीगर ने बताया है कि, 'एक हफ्ते में कुल संक्रमितों के 5 प्रतिशत सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे जाते हैं। ये सभी जांच केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक किए जा रहे हैं।'

ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो कार, 8 लोगों की मौत और 4 घायल

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में आए कोरोना संक्रमण के 13,659 नए मामले

मुंबई की एक बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग, पहुंची दमकल गाड़ियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -