'18 में से 12 सांसद हमारे साथ', शिवसेना को लेकर शिंदे ने दिया बड़ा बयान
'18 में से 12 सांसद हमारे साथ', शिवसेना को लेकर शिंदे ने दिया बड़ा बयान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना पर हमारी पकड़ मजबूत है क्योंकि प्रदेश में हमारे दो तिहाई विधायक हैं तथा 18 में से 12 सांसद हैं। इस के चलते उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रहे अर्जुन खोतकर के बारे में भी बताया। 

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों का आँकड़ा बता रहा है कि पार्टी पर हमारी पकड़ मजबूत है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि हम उद्धव गुट के सांसदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे। हम शेष 6 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। शिवसेना किसकी होगी, इस पर सर्वोच्च न्यायालय फैसला करेगा। अर्जुन खोतकर के बारे में बोलते हुए श्रीकांत ने कहा कि वह हमारे साथ बैठे हैं, आज अर्जुन खोतकर नवले एवं अब्दुल सत्तार हमारे साथ हैं। यह साफ़ संकेत देता है। उद्धव गुट के साथ रहने वाले अर्जुन खोतकर ने श्रीकांत शिंदे के साथ नाश्ता किया। खोतकर ने बोला कि मैं अपने भविष्य को लेकर कल ऐलान करूंगा। शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर ने कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, मगर अब भविष्य पर ध्यान देना चाहिए था। मैं एकनाथ शिंदे के परिवार के करीब हूं तथा हम साथ ही रहेंगे। 

वही शिवसेना के वरिष्ठ नेता अर्जुन खोतकर शिंदे समूह में होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि 31 जुलाई को वो शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में सीएम शिंदे से मुलाकात की थी। बता दें कि विधायकों की अयोग्यता एवं दलबदल विरोधी नियमों के सिलसिले में दोनों गुटों की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय में एक अगस्त को सुनवाई होनी है। 

बीच सड़क पर आपस में भिड़े विश्वास सारंग और दिग्विजय सिंह, मचा भारी हंगामा

'यदि हज़ार मोदी भी आ जाएं तो..', कर्नाटक की स्थिति पर ये क्या बोल गए कुमारस्वामी

बड़ी खबर! महाराष्ट्र में कैबिनेट के फॉर्मूले पर बनी सहमति, जल्द होगा बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -