'यदि हज़ार मोदी भी आ जाएं तो..', कर्नाटक की स्थिति पर ये क्या बोल गए कुमारस्वामी
'यदि हज़ार मोदी भी आ जाएं तो..', कर्नाटक की स्थिति पर ये क्या बोल गए कुमारस्वामी
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में लगातार हत्या की घटनाओं से तनाव का माहौल है। इसी बीच जनता दल (सेक्युलर) ने राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई के 'योगी मॉडल' लागू करने वाली बात पर पलटवार किया है। राज्य के पूर्व सीएम और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि ऐसा होता है, तो भाजपा को राज्य से उखाड़ कर बाहर फेंक दिया जाएगा। दरअसल, हाल ही में कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता  प्रवीण नेतारू की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सीएम बोम्मई ने योगी मॉडल लागू करने की बात कही थी। 

अब पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने भाजपा को राज्य के लिए आपदा करार दिया है। इसके साथ ही कुमारस्वामी ने कहा है कि, 'यदि एक हजार मोदी भी कर्नाटक आ जाएंगे, तो उनका मॉडल काम नहीं करने वाला।' उन्होंने यूपी से जुड़ी बुलडोजर की खबरों का भी जिक्र करते हुए राज्य सरकार को चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि, 'यदि वे उस कल्चर को कर्नाटक में लेकर आएंगे, तो भाजपा को प्रदेश से उखाड़कर बाहर फेंक दिया जाएगा।'

बता दें कि, सीएम बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा था कि यदि स्थिति की मांग हुई तो उत्तर प्रदेश में चल रही सरकार के ''योगी मॉडल'' को राज्य में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे राष्ट्र विरोधी और सांप्रदायिक तत्वों से निपटने के लिए अपनाया जा सकता है। बोम्मई ने गुरुवार को CM के रूप में एक साल का कार्यकाल पूरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सरकार को सौ में से पूरे सौ अंक दिए। 

बड़ी खबर! महाराष्ट्र में कैबिनेट के फॉर्मूले पर बनी सहमति, जल्द होगा बड़ा ऐलान

नई सरकार बनने के बाद पंजाब में दर्ज हुए रिकॉर्ड भूमि घोटाले - मंत्री कुलदीप धालीवाल

'घोटालों में कई मुख्यमंत्री जेल जा चुके हैं..', क्या 'पार्थ' के बाद ममता बनर्जी हैं अगला टारगेट ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -