14 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से मुखातिब होंगे जाकिर नाइक
14 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से मुखातिब होंगे जाकिर नाइक
Share:

मुंबई : बांग्लादेश में आतंकी हमले के बाद से अपने भाषणों को लेकर चर्चा में आए मुस्लिम धर्म गुरु जाकिर नाइक 14 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से मुखातिब होंगे। नाइक के स्पोक्सपर्सन आरिफ मलिक ने मंगलवार को बताया कि वो गुरुवार को सुबह 11.30 बजे मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मीडिया से बात करेंगे।

सोमवार को आरिफ ने कहा था कि वो अब दो-तीन सप्ताह बाद भारत लौटेंगे। वो अभी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर जाएंगे, जहां उन्हें भाषण देना है। मंगलवार को मुंबई में होने वाले भाषण भी रद्द कर दिया गया। उनके एक सहयोगी ने बताया कि यह कभी नहीं कहा गया कि मंगलवार को नाइक खुद प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होंगे।

नाइक ने पहले ही कहा था कि वो आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ है। सरकार ने नाइक के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनके फाउंडेशन इस्लामिक रिसर्च को मिल रह चंदे की की भी जांच की बात कही है। साल 2012 में नाइक के फाउंडेशन को 15 करोड़ रुपए चंदे के रुप में मिले थे। अब गृह मंत्रालय यह पता लगाने में जुटी है कि इन पैसों को कहां खर्च किया गया।

नाइक को सबसे अधि‍क चंदा ब्रिटेन और सऊदी अरब से मिलता है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक फाउंडेशन के खि‍लाफ फॉरेन कंट्रि‍ब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) उल्लंघन के तहत जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -