गाली बकने के लिए किया मना, दबंगो ने कर दी हत्या
गाली बकने के लिए किया मना, दबंगो ने कर दी हत्या
Share:

आगरा : प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना शुक्रवार रात की है। प्राप्त जानकारी अनुसार अलीगंज के गांव सुमोर निवासी राजवीर पुत्र नत्थूसिंह घर के बाहर झोपड़ी में लेटा था। रात तकरीबन नौ बजे गांव के ही तीन युवक अजय, विजय और नननू शराब के नशे में धुत होकर वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। 

दबंग है आरोपी 

ग्रामीणों ने बताया घर में सामने युवकों को गाली-गलौज करने से राजवीर सिंह ने रोका। इस पर इनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान तमंचे से राजवीर को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि मृतक के परिजन राजेश ने बताया कि तीनों आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं। आए दिन शराब पीकर गांव के लोगों से झगड़ा करते हैं। तीनों ने दबंगई में राजवीर की गोली मारकर हत्या की है।  

पुलिस अधीक्षक ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। तीनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

फर्जी कॉल सेण्टर से गिरफ्तार हुए 125 लोग, अमेरिका वासियों को लगाया करोड़ों का चूना

बहनों को विदा करते समय ऐसे रोया भाई कि हो गई मौत

शादी के लिए बन बैठा फ़र्ज़ी टीचर, दहेज़ के नाम पर ठग लिए 5 लाख रूपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -