'एक देश एक कानून...', समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही योगी सरकार
'एक देश एक कानून...', समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही योगी सरकार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सत्ता में प्रचंड वापसी करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार अब राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी में लग गई है। इस बारे में राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार (23 अप्रैल 2022) को लखनऊ में मीडिया से कहा कि, 'यूपी और देश की जनता के लिए यह आवश्यक है कि देशभर में एक कानून लागू किया जाए। पहले की सरकारों ने तुष्टिकरण की सियासत के चलते इस पर ध्यान नहीं दिया।'

मौर्य ने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समान नागरिक संहिता (UCC) की माँग करनी चाहिए और उसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। यह भाजपा के प्रमुख वादों में भी एक है। बता दें कि पाँच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भी UCC का मुद्दा काफी गरमाया था। भाजपा के मूल एजेंडे में यह मुद्दा हमेशा से रहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जब UCC पर कमेटी बनाने का ऐलान किया था, तो यह मुद्दा और भी चर्चित हो गया था। 

अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में UCC लागू करने की बात कर दी है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (22 अप्रैल 2022) को कहा था कि, 'CAA, धारा 370, राम मंदिर और तीन तलाक के बाद अब समान नागरिक संहिता की बारी है। भाजपा शासित राज्यों में UCC कानून लागू किया जाएगा।' अमित शाह ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में UCC को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने के लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है।

क्या भाजपा का दामन थामेंगे हार्दिक पटेल ? गुजरात चुनाव से पहले हलचल तेज़

बांग्लादेशी मुस्लिमों और असमिया मुसलमानों को अलग करेगी असम सरकार, जारी किए जाएंगे ID कार्ड

'अशोक गहलोत ने औरंगज़ेब जैसा काम किया..', 300 वर्ष प्राचीन मंदिर तोड़ने पर चौतरफा घिरी कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -