योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर परिवार हुआ प्रसन्न
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर परिवार हुआ प्रसन्न
Share:

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार के गठित होने और योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है। योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके माता पिता ने प्रसन्नता जताई। उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर वे प्रसन्न नज़र आए। उनकी माता भी बेहद प्रसन्न दिखाई दे रही थी।

उनके पिता ने कहा कि उन्होंने कई बार फोन चार्ज किया दरअसल कई बार फोन बंद हो गया था। मैं 12.30 बजे तक लोगों से बात करता रहा। उनकी माता ने कहा कि वे अधिक बोलते नहीं थे। मगर उनके मुख्यमंत्री बनने से गांव में प्रसन्नता है। उनके परिवार का कहना था कि आदित्यनाथ प्रारंभ से ही काफी कुशाग्र थे।

उन्हें प्रारंभ से ही लोगों के लिए कुछ करने की इच्छा थी। बाद में जब उन्होंने गणित में एमएससी का अध्ययन किया तो इसी दौरान रिसर्च करने के लिए गोरखपुर आए। यहां पर गोरक्षनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ ने आदित्यनाथ को देखा। इसके बाद जब वे अवैद्यनाथ के सान्निध्य में आए तो उन्होंने मोहमाया त्यागकर सन्यास ले लिया।

इसके बाद अजय सिंह नेगी योगी आदित्यनाथ हो गए। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के दौरान टिहरी के गजा स्कूल से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण की। उनका नाम अजय सिंह नेगी है। इसके ही सााि ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर काॅलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए। इसके बाद जब उन्होंने पोस्टग्रेजुएशन किया तो वे महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए इसके बाद उनका जीवन बदल गया।

सरकार बनने के बाद भाजपा प्राथमिकता से कर सकती है ये काम, मिल सकती है राज्य में 24 घंटे बिजली

यूपी में योगीराज : आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंच पर मौजूद है PM मोदी

यूपी में योगीराज : आदित्यनाथ ने की PM मोदी की आगवानी, समारोह में पहुंचे मुलायम-अखिलेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -