फिरोजाबाद में जनसभा संबोधित करते हुए, सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना
फिरोजाबाद में जनसभा संबोधित करते हुए, सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना
Share:

फिरोजाबाद : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। गठबंधन पर कहा कि 35 सीटों पर लड़ने वाले प्रधानमंत्री का सपना पाले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरसागंज के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ चन्द्रसेन जादोन के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 

बीजेपी की बढ़ी हुई ताकत देख सभी राजनीतिक दलों में मची खलबली : अनिल विज

हनुमान जयंती पर दी शुभकामनाएं 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अपना संबोधन शुरू किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उसका घोषणा पत्र देख लीजिए। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि अगर प्रत्याशी देश में नहीं मिल रहा तो इटली से ले आओ।

डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिसकर्मियों पर भी किया पथराव

कुछ ऐसा भी बोले सीएम योगी 

इसी के साथ योगी ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर एक नया गठबंधन बना है। 5 मई 2014 का बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने कहा था कि बाबा साहब आंबेडकर नहीं होते तो अखिलेश किसी के यहां नौकरी कर रहे होते। वही योगी ने कहा कि गुणा का एक नियम है कि जीरो को किसी से भी गुणा करो तो परिणाम जीरो ही आता है, ऐसा ही है बसपा के साथ, सपा से गुणा करने पर जीरो ही आने वाला है। 

हार्दिक को थप्पड़ जड़ने वाले तरुण ने खोला राज, बताया क्यों किया हमला

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए मुसीबत बनी 'न्याय' योजना, अदालत ने भेजा नोटिस

26/11 के शहीद अफसर पर साध्वी प्रज्ञा का आपत्तिजनक बयान, अब दिग्गी राजा ने कहा ....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -