मस्जिद पर आतंकियों ने दागी मिसाइल, लगभग 70 सैनिकों की मौत
मस्जिद पर आतंकियों ने दागी मिसाइल, लगभग 70 सैनिकों की मौत
Share:

दुबई: यमन के मारिब में एक मस्जिद पर हूती विद्रोहियों के एक मिसाइल हमले में आर्मी के कम से कम 70 जवानों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। चिकित्सकीय एवं सैन्य सूत्रों ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी है। हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों को मारिब शहर स्थित  अस्पताल में लाया गया।

अस्पताल के एक चिकित्सकीय सूत्र ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार को हुए हमले में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। यमन ने राष्ट्रपति अबेद्राब्बो मंसूर हादी ने इस ''कायराना और आतंकवादी'' हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इससे पहले बताया गया था कि यमन में एक सैन्य ठिकानों पर शिया विद्रोहियों के एक मिसाइल हमले में कम से कम 25 सैनिकों की मौत हो गई थी।

यमन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि मारिब में हुए मिसाइल हमले में कम से कम 25 जवानों की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी समर्थित बल निरंतर हमले कर रहे हैं जिसके बाद विद्रोहियों ने यह मिसाइल हमला किया।

पी एम् नरेंद्र मोदी चाहते है वित्त राज्य मंत्री बने यह बैंकर, जानिये इनका पूरा परिचय

तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत, लगातार चौथे दिन गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम

अब बिना डॉक्यूमेंट भी Aadhaar Card के लिए अप्लाई कर सकते है, जानिये कैसे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -