मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ किया बलात्कार
मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ किया बलात्कार
Share:

अजमेरः दुष्कर्म का मामला आए दिन देखा ही जा रहा है एक बार फिर यह मामला सामने आया है। लेकिन इस बार दिमागी तौर पर कमजोर युवति ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस सबंध में गंज थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार वह एक साल से उसकी बहन के यहां नागफनी में रह रही थी। कुछ दिन रहने के बाद उसके जीजाए बहन के ससुर और देवर ने उससे दुष्कर्म किया। पड़ोसियों ने उसे टोका तो गर्भवती होने के बारे में पता चला। पीडि़ता का आरोप है कि उसके गर्भवती होने के बारे में जब आरोपितों को पता चला तो उन्होंने उससे मारपीट की। 

इस संबंध में जानकारी मिलने पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पीडि़ता को लेकर थाने पहुंची। दिमागी रूप से कमजोर बताई जा रही एक 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। उन्होंने पीडि़ता का मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -