लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल पर बोले उपराष्ट्रपति नायडू, कहा- 23 मई तक सब्र करो
लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल पर बोले उपराष्ट्रपति नायडू, कहा- 23 मई तक सब्र करो
Share:

विशाखापत्तनम: 2019 लोकसभा चुनाव के रविवार शाम आए अधिकतर एक्जिट पोल के अनुसार नरेन्द्र मोदी एक बार फिर पीएम के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। एक्जिट पोल पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि ये वास्तविक परिणाम नहीं हैं। उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि, ‘एक्जिट पोल वास्तविक नतीजे नहीं होते। हमें यह समझना चाहिए।

नायडू ने आगे कहा कि 1999 से ज्यादातर एक्जिट पोल गलत साबित हुए हैं।’ नायडू ने गुंटुर में शुभचिंतकों को अनौपचारिक बैठक में संबोधित किया। यहां उपस्थित लोगों ने भी उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया। वर्तमान लोकसभा चुनाव का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त रहती है। 

नायडू ने कहा कि, ‘23 मई को मतगणना के दिन तक हर कोई अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन करता है। हालांकि, इसका कोई आधार नहीं होता। इसलिए हमें 23 तक वास्तविक नतीजों का इंतजार करना चाहिए।’ नायडू ने कहा है कि, ‘देश और प्रदेश को एक कुशल नेता और स्थिर सरकार की आवश्यकता होती है, चाहे जो हो। बस इतना ही।’ उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा है कि समाज में परिवर्तन राजनीतिक दलों में बदलाव के साथ होना चाहिए। आपको बता दें कि मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल्स में भाजपा नीट गठबंधन को 300 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव महाएग्जिटपोल: NDA फिर बनेगी सरकार, विपक्ष की होगी करारी हार

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल: 70 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस, भाजपा को मिलेगा बहुमत

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल: भाजपा हासिल कर सकती है बहुमत, कांग्रेस को गठबंधन से उम्मीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -