लोकसभा चुनाव महाएग्जिटपोल: NDA फिर बनेगी सरकार, विपक्ष की होगी करारी हार
लोकसभा चुनाव महाएग्जिटपोल: NDA फिर बनेगी सरकार, विपक्ष की होगी करारी हार
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव का सातवां और आखिरी चरण रविवार को समाप्त होते ही जारी हुए विभिन्‍न एग्जिट पोल (EXIT POLL) के रुझानों से विपक्षी दलों को झटका लगा है. इन एग्जिट पोल के अनुसार 2019 में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. एक्जिट पोल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्साहित प्रतिक्रिया दी और कहा कि इससे पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में माहौल का पता चलता है. 

अभी तक जिन चैनलों ने 542 लोकसभा सीटों के रुझान पेश किए हैं, उनके आधार पर मीडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के नेतृत्‍व में एनडीए को 308 सीटें मिलने का अनुमान है. यूपीए को 117 और अन्‍य को 117 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

चैनल/एजेंसी                 एनडीए          यूपीए       अन्‍य
एबीपी नील्‍सन                267               127         148
आज तक एक्‍स‍िस           339-365        77-108    69-95
न्‍यूज 18-IPSOS            336-354        66-82      123-124
न्‍यूज24-चाणक्‍य              350                95          97
रिपब्‍ल‍िक, C-वोटर          128               127        125
टाइम्‍स नाउ VMR            306              132        104
News x India News      298              164        135
इंडिया टीवी सीएनएक्‍स      300              120        122


भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि लोगों ने पीएम मोदी के अच्छे प्रशासन को तोहफा दिया है. उन्होंने कहा कि, ‘‘एक्जिट पोल से नरेंद्र मोदी कि अगुवाई के लिए बेहद सकारात्मक वोटिंग होने के स्पष्ट संकेत मिलते हैं. पीएम मोदी ने अतुल्य समर्पण से देश की सेवा की है. लोग अच्छे प्रशासन को सम्मानित करते हैं, यह एक बार फिर से उत्साहजनक जनमत से सिद्ध हुआ है. यह बुराइयां करने वाले उस विपक्ष को करारा तमाचा है जो आधारहीन आरोप लगाता है और झूठ बोलता है.’’ 

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल: 70 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस, भाजपा को मिलेगा बहुमत

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल: भाजपा हासिल कर सकती है बहुमत, कांग्रेस को गठबंधन से उम्मीद

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल: भाजपा होगी 300 पार, केंद्र में फिर मोदी सरकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -