'किसी की रोटी भी नहीं खाएंगे', बोले MP सरकार में मंत्री करण सिंह वर्मा
'किसी की रोटी भी नहीं खाएंगे', बोले MP सरकार में मंत्री करण सिंह वर्मा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर ख़बरों में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो ये बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि एक बार फिर आपकी सेवा करेंगे। एक पैसा या रत्ती भर कमीशन न खाऊंगा, न खाने दूंगा। दरअसल, करण सिंह वर्मा सीहोर जिले की इछावर विधानसभा से MLA चुने गए हैं। कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के पश्चात् 26 दिसंबर को जुलूस में सम्मिलित होने के लिए वो इछावर पहुंचे थे। 

यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, लोकसभा का चुनाव आ गया है। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का पीएम बनना चाहिए। हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना है, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। आगे करण सिंह वर्मा ने कहा, मैं मंत्री नहीं, मेरा हर कार्यकर्ता मंत्री है। किसी को कोई भी जवाबदारी मिले, उसे छोटा मत समझना। सबसे पहले सुराणा जी ने मंडल उपाध्यक्ष बनाया। काम करता रहा, मेहनत करता रहा, फिर चुनाव लड़ाया, हर कार्यकर्ता का सम्मान हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा करता हूं कि आपकी सेवा करूंगा। एक पैसा कमीशन न खाऊंगा, न खाने दूंगा। कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। किसी की रोटी भी नहीं खाएंगे। अपनी रोटी टिफिन में लेकर जाएंगे तथा खाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए, वो आज तक किसी ने नहीं किए। बता दे कि करण सिंह वर्मा इछावर विधानसभा क्षेत्र से 9 बार चुनाव लड़ चुके हैं। 8 बार उनको जीत मिली है। केवल 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वो वर्ष 2004, 2005 एवं 2008 में सरकार में तीन बार मंत्री रहे। इस बार उन्हें चौथी बार मंत्री बनाया गया है।  

छत्तीसगढ़ में उग्रवादियों पर एक्शन जारी, माओवादियों का ठिकाना ध्वस्त, दो गिरफ्तार

'CPIM के लोगों की औकात TMC के साथ बैठने की भी नहीं..', सीएम ममता के पार्टी नेता ने लेफ्ट पर बोला हमला, INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार

200 साल पहले भारतीय तमिलों का पहला जत्था पहुंचा था श्रीलंका ! आज उनके सम्मान के कार्यक्रम करेगी भाजपा, जानिए इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -