'CPIM के लोगों की औकात TMC के साथ बैठने की भी नहीं..', सीएम ममता के पार्टी नेता ने लेफ्ट पर बोला हमला, INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार
'CPIM के लोगों की औकात TMC के साथ बैठने की भी नहीं..', सीएम ममता के पार्टी नेता ने लेफ्ट पर बोला हमला, INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार
Share:

कोलकाता: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPIM) पार्टी पर जोरदार कटाक्ष करते हुए, बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष ने 29 दिसंबर को कहा कि यहां पश्चिम बंगाल में कोई 'लेफ्ट' (वामपंथी दल या CPIM)  नहीं है और उन्होंने कहा कि 'लेफ्ट पार्टी के लोगों को TMC के साथ बैठने का भी अधिकार नहीं है।' बंगाल में INDIA ब्लॉक पार्टियों के साथ गठबंधन के साथ अपने समीकरण के बारे में बात करते हुए, कुणाल घोष ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि INDIA गठबंधन देश में लड़ेगा और TMC बंगाल में भाजपा विरोधी अभियान का नेतृत्व करेगी।

कुणाल ने आगे कहा कि, 'ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि INDIA गठबंधन देश में लड़ेगा और TMC बंगाल में भाजपा विरोधी लड़ाई के खिलाफ नेतृत्व देगी। हमने 2021 में भाजपा को हराया। CPIM और कांग्रेस को एक साथ शून्य मिला और वोटों को विभाजित करके भाजपा को फायदा देने की कोशिश की। सीट बंटवारे को लेकर आखिरी फैसला ममता बनर्जी ही लेंगी। यहां कोई 'लेफ्ट' नहीं है. टीएमसी नेता कुणाल घोष ने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि 'TMC के साथ बैठने की औकात भी लेफ्ट लोगो को नहीं है।'

बता दें कि, ममता बनर्जी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि, वो बंगाल में लेफ्ट या कांग्रेस को सीट बंटवारे में तरजीह नहीं देने वालीं हैं। उनका कहना है कि, बंगाल में TMC ही भाजपा से अकेले लड़ेगी, क्योंकि वही भाजपा को हरा सकती है। ऐसे में 28 विपक्षी दलों के INIDA गठबंधन की दरारें फिर से दिखने लगीं हैं, क्योंकि कांग्रेस, CPIM और TMC तीनों ही इस गठबंधन के घटक दल हैं।   

राजस्थान में आज होगा शर्मा कैबिनेट का विस्तार, 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ

'अगर कार्यकर्ता अधिकारियों के भरोसे रहते, तो योजना का बंटाधार हो जाता...', अधिकारियों पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय

गुना हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, बसों को चेक करने खुद सड़क पर उतरे कलेक्टर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -