राजधानी के इस कॉलेज में घुसा जंगली जानवर
राजधानी के इस कॉलेज में घुसा जंगली जानवर
Share:

भोपाल/ब्यूरो। राजधानी भोपाल के बीचो-बीच एक बार फिर जंगली जानवर का मूवमेंट देखा गया है। आपको बता दे की मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रात में कुछ स्टूडेंट्स ने जानवर को देखा। जिसने गाय को शिकार बनाने की कोशिश की। जानवर ने दो गायों की पीठ, गले और पैरों पर हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पंजों के निशान को देखते हुए वन विभाग टाइगर या फिर तेंदुए के हमले की आशंका जता रहा है। डीएफओ पाठक ने कहा कि पंजे के निशान छोटे हैं। ऐसे में यह टाइगर का शावक हो सकता है। तेंदुए के होने की भी आशंका है।

गाय के पीठ पर पंजे के निशान हैं। पंजों के निशान से जानवर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जानवर टाइगर और तेंदुआ दोनों में से एक हो सकता है। एहतियातन कैम्पस में स्टूडेंट्स के घूमने पर रोक लगा दी गई है, उन्हें हॉस्टल में ही रहने को कहा गया है। इधर, वन विभाग लगातार सर्चिंग करने में जुटा है। ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात 11 बजे तीन स्टूडेंट बाइक से हॉस्टल जा रहे थे, तभी उन्हें जानवर अपनी ओर आता दिखाई दिया। वे इतने डर गए कि वहीं बाइक छोड़कर भाग गए। उन्होंने इसकी जानकारी वार्डन और गार्ड को दी। वन विभाग को सूचना मिलने पर वाल्मी में पेट्रोलिंग कर रही टीम सर्चिंग के लिए मैनिट पहुंची। रातभर सर्चिंग की गई। सुबह डीएफओ आलोक पाठक और एसडीओ आरएस भदौरिया भी मौके पर पहुंचे।

नगर निगम करेगा नर्मदा के घाटो का सौंदर्यीकरण

नवरात्रि उत्सव के निमित हुआ चुनरी यात्रा का आयोजन

दो आरक्षक हुए लाइन अटैच, लोगों ने इस बात पर किया था थाने का घेराव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -