पत्नी ने मायके में दे दी सैलरी तो भड़का पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम
पत्नी ने मायके में दे दी सैलरी तो भड़का पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा से जुर्म की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक शख्स ने अपनी पत्नी का क़त्ल कर दिया। इसके शव को कंबल में लपेटकर घर में ही छिपा दिया तथा भाग निकला। जब महिला का बेटा घर पहुंचा तो क़त्ल का पता चला। तत्पश्चात, पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गलती बस इतनी थी कि उसने वेतन की रकम अपने मायके में दे दी थी। मामला हरदी बाजार चौकी इलाके का है। 

खबर के अनुसार, रायगढ़ के खरसिया निवासी धर्म सिंह सिद्धार्थ कोरबा में रेशम विभाग में फील्ड मैन है। वह उतरदा रोड स्थित यदुनाथ सिंह राठौर के घर में पत्नी रजनी सिंह एवं 18 वर्षीय बेटे हेमंत के साथ किराये से रहता है। शुक्रवार को उसका बेटा अपने मामा के घर गया हुआ था। घर में केवल पति-पत्नी ही थे तथा उनमें झगड़ा हो रहा था। इसके बाद धर्म सिंह चला गया, मगर मकान मालिक ने बहुत देर से रजनी को नहीं देखा। इस पर उसने धर्म सिंह के फ़ोन पर कॉल किया, मगर वह स्विच ऑफ था। इसके बाद उसने हेमंत को इसकी खबर दी। थोड़ी देर में हेमंत अपने मामा के साथ घर पहुंचा तो देखा कि कंबल से उसकी मां का शव खून से लथपथ ढंका हुआ था तथा कमरे में खून फैला था। तत्पश्चात, उसने पुलिस को खबर दी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा पूछताछ की तो सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। 

फिर पुलिस ने भी धर्म सिंह से संपर्क की कोशिश की, मगर कुछ पता नहीं चला। इससे पुलिस को भी संदेह हो गया कि धर्म सिंह ने क़त्ल किया है। इस बीच धर्म सिंह के दीपिका में देखे जाने की खबर प्राप्त हुई तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। कहा जा रहा है कि रजनी अपनी कमाई में से उसे रुपये नहीं देती थी। इस बार भी उसने अपनी सैलरी मायके में दे दी। वही इस बात को लेकर दोनों में बहुत झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर धर्म सिंह ने रजनी का सिर कमरे में अलग-अलग जगह पटका। जिसके चलते कमरे में जगह-जगह खून फैल गया तथा रजनी की मौत हो गई। इसके बाद बेडरूम में ही कंबल से उसका शव ढंक कर भाग निकला था। चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि धर्म सिंह को क़त्ल के आरोप में पकड़ लिया गया है। उसे अदालत की कार्रवाई कर जेल भेजने की जा रही है। 

डॉक्टर्स की लापरवाही ने ली 4 वर्षीय मासूम की जान, जानिए पूरा मामला

दो युवतियों के प्रेम में पड़ी दरार, थाने पहुंचा मामला

राम-कृष्ण नगर में अचानक होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -