'नागिन 6' में ये एक्टर बनेगा नाग!
'नागिन 6' में ये एक्टर बनेगा नाग!
Share:

जानी मानी मशहूर फिल्मनिर्माता एवं प्रोड्यूसर एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन' बहुत लोकप्रिय है। इसके पहले एपिसोड से ही ऑडियंस इसे पसंद करते आ रहे हैं। इस शो के प्रथम सीजन में मौनी रॉय एवं अर्जुन बिजलानी ने धमाल मचाया था। यह सुपरहिट सिद्ध हुआ था। तत्पश्चात, प्रत्येक वर्ष इस शो का नया सीजन पेश किया गया तथा प्रत्येक सीजन में अदा की गई भूमिका ऑडियंस के बीच लोकप्रिय रही। शो भी सफल साबित हुए। कुछ एपिसोड्स अच्छे नहीं भी आए, मगर प्रशंसकों के बीच शो का क्रेज बना रहा। हाल ही में एकता कपूर ने इसके छठे सीजन का ऐलान किया। 

वही बीते सीजन में सुरभि चांदना, शरद मल्होत्रा तथा मोहित सहगल ने शो में जान डाली थी। सुरभि एवं शरद के बीच की केमिस्ट्री ऑडियंस को बहुत पसंद आई थी। शो की टीआरपी में भी जबरदस्त बढ़त देखने को मिली थी। वही हाल ही में एकता कपूर ने ऐलान कर बताया था कि इस बार शो का नाम 'कुछ तो हैः नागिन एक नए रंग में' होगा। यह शो जनवरी 2022 से टेलीविज़न पर प्रसारित होना आरम्भ होगा। इस शो को लेकर प्रशंसक बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। हर कोई जानने के लिए एक्साइटेड है कि इस बार मेल लीड किरदार में कौन दिखाई देगा।

वही एकता कपूर ने 'बिग बॉस 15' में फीमेल लीड अभिनेत्री के नाम के पहले अक्षर का ऐलान किया था। सलमान खान को हालांकि, इस शो की लीड अभिनेत्री का नाम पता है, मगर एकता ने कहा था कि उस अभिनेत्री का नाम 'M' से आरम्भ होता है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे अनुसार, शाहीर शेख को एकता कपूर के शो 'नागिन 6' के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, शाहीर शेख ने अभी तक कुछ भी तय नहीं किया है। निर्माताओं के साथ शाहीर के अभी किरदार को लेकर चर्चा जारी है। 

अनुपमा से EXIT होने की खबरों पर गौरव ने तोड़ी चुप्पी

सुशांत की बहन ने दी अंकिता को शादी की बधाई

VIDEO: ससुराल पहुंची अंकिता लोखंडे, रस्मों के बीच पति विक्की जैन के साथ की छेड़खानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -