VIDEO: ससुराल पहुंची अंकिता लोखंडे, रस्मों के बीच पति विक्की जैन के साथ की छेड़खानी
VIDEO: ससुराल पहुंची अंकिता लोखंडे, रस्मों के बीच पति विक्की जैन के साथ की छेड़खानी
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अब शादी कर ली है। उन्होंने विक्की जैन (Vicky Jain) से शादी की हैं और अब उनकी शादी के बाद की रस्में चल रही हैं। इस समय अंकिता पूरे जोश में हैं। हाल ही में पोस्ट वेटिंग फंक्शन में भी अंकिता का जोश हाई बना हुआ है जिसका वीडियो सामने आया है। जी दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें शादी के बाद ससुराल में उनकी रस्में निभाई जा रही हैं, लेकिन अंकिता यहां भी अपने पति को छेड़ने से बाज नहीं आईं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में अंकिता लाल रंग की साड़ी में पहनी हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande  (@ankita_boss_babe)

वहीं उनके हाथों में हरे रंग की चूड़ियां सजी हुई हैं और उन्होंने अपने कानों में गोल्ड की ट्रेडिशनल झुमकियां पहनी है। दूसरी तरफ उनके पति विक्की जैन फॉर्मल शर्ट पेंट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के सामने दो थालियां है जिसमें आटा रखा हुआ है। दोनों को इस आटे में नाम लिखना है। इस दौरान विक्की जब आटे में नाम लिखते हैं तभी अंकिता उन्हें छेड़ देती हैं और तेज से चिल्ला कर मंकू बोलने लगती हैं। यह सब सुनकर विक्की अचानक रुक जाते हैं और फिर दोनों हंसने लगते हैं।

आप सभी को बता दें कि अंकिता और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को मुंबई के फाइव स्टार होटल में शादी के सात फेरे लिए हैं। इस कपल की शादी की रस्में 12 दिसंबर से ही शुरू हो गईं थी। दोनों की मेहंदी से लेकर, हल्दी, संगीत, जयमाला और सात फेरों की सभी रस्मों के वीडियो सामने आ चुके हैं। वैसे अंकिता और विक्की अपनी शादी में काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे और अब भी दोनों की मस्ती जारी है।

अंकिता को पति से मिला 50 करोड़ का विला, जानते विक्की को क्या मिला गिफ्ट?

अलविदा 2021: इन सितारों के लिए खास रहा 2021, बंधे शादी के बंधन में

शादी के दौरान झलके अंकिता लोखंडे के आंसू, सामने आए ये जबरदस्त वीडियो और तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -