कौन है नायब सैनी? जो होंगे हरियाणा के नए CM
कौन है नायब सैनी? जो होंगे हरियाणा के नए CM
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नायब सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ है। फिलहाल, उनके नाम की औपचारिक घोषणा होना शेष है, किन्तु सूत्रों का कहना है कि उनके नाम पर विधायक दल की बैठक में सहमति बनी हैं। प्राप्त खबर के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को लगभग पौने 11 बजे मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया तथा इसके बाद चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन के लिए विधायक दल की बैठक आरम्भ हुई। 

वही इसके चलते कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नाम पर सहमति बनी। बता दें कि शाम 4 बजे नायब सैनी सीएम के पद पर शपथ लेंगे। वहीं, नायब सैनी राजभवन जा रहे हैं एवं राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। बता दें कि विधायक दल की बैठक से पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नाराज हो कर निकल गए थे। उन्हें नायब सैनी के नाम पर एतराज था। विज 6 बार के MLA हैं, किन्तु उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।

कौन हैं नायब सैनी?
बता दें कि नायब सैनी हरियाणा में OBC का चेहरा हैं। वह भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के अतिरिक्त, कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी सासंद भी हैं। नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री के संगठन में हरियाणा भाजपा के सहयोगी के रूप में वर्ष 1996 से लेकर 2000 तक काम किया है। वर्ष 2002 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। फिर वर्ष 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। नायब सिंह सैनी वर्ष 2009 में भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे। फिर वर्ष 2012 में भाजपा अंबाला से जिलाध्यक्ष बने। वर्ष 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। फिर वर्ष 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वो वर्ष 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे। तत्पश्चात, केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।

स्कूल में छात्र ने की नकल तो वाइस प्रिंसिपल ने पैरेंट्स को बुलाने का कहा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

हिन्दू लड़की से शादी की तो मोहल्ले वाले करने लगे परेशान, रमजान से पहले साजिद ने छोड़ा मुस्लिम धर्म

उत्साह एवं उमंग का पर्व भगौरिया, 18 मार्च से मांदल की थाप पर थिरकेंगे वनवासी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -