कंगना रनौत की जेल में कैद होगा ये रैपर! नाम सुनकर झूम उठेंगे आप
कंगना रनौत की जेल में कैद होगा ये रैपर! नाम सुनकर झूम उठेंगे आप
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 बहुत जल्द आरम्भ होने वाला है। शो में लोकप्रिय रैपर एमीवे बंटाई के हिस्सा लेने की खबरें हैं। हालांकि अभी एमीवे ने लॉकअप 2 करने की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन रैपर के प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। 

कौन है एमीवे बंटाई?
एमीवे बंटाई का असली नाम बिलाल शेख है। उन्हें यूट्यूब पर इंडीपेंडेंट म्यूजिक वीडियोज जैसे मचाएंगे, Skrrt करेंगे, फ्री वर्स फीस्ट से फेम प्राप्त हुआ। वे हिप हॉप कम्यूनिटी का बड़ा चेहरा हैं। उनके गानों को मिलियंस में व्यूज प्राप्त होते हैं। वे रफ्तार, एमसी स्टैन, डिवाइन संग कोलैबोरेट कर चुके हैं। एमीवे का निकनेम शाहरुख शेख है। वे रैपर, गायक, डांसर, सॉन्ग राइटर, एडिटर और म्यूजिक कंपोजर हैं। उनका गाना असली हिप हॉप शानदार हिट हुआ। फिल्म गली बॉय में उन्होंने ना ही रैप किया बल्कि अपना अभिनय स्किल्स भी दिखाया।

एमीवे 11वीं तक पढ़े हैं। वे 12वीं में फेल हुए थे। 11वीं क्लास में पहुंचने के पश्चात् उनका ध्यान रैपिंग की तरफ शिफ्ट हुआ। वे एमिनेम को सुनने लगे। पढ़ाई पर ध्यान न होने के कारण रैपर 12वीं में फेल हुए। जिसके कारण वे डिप्रेशन में चले गए थे। 2014 में एमीवे ने फन के लिए रैप वीडियोज बनाने आरम्भ किए। वीडियोज को जब बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली तो एमीवे ने इसे सीरियसली लिया। रैपिंग के आरभिंक दिनों में एमीवे ने हार्ड रॉक कैफे में बतौर हेल्पर काम किया था। ताकि उन्हें रैप म्यूजिक बनाने के लिए परिवार का सपोर्ट न लेना पड़े। पहले वे इंग्लिश में रैप करते थे, फिर पिता की सलाह पर उन्होंने हिंदी में रैप करना आरम्भ किया। ताकि आम पब्लिक कनेक्ट कर सके। एमीवे आज जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। एमीवे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 

उर्फी को देखते ही व्हीलचेयर से उठ गई महिला, फिर जो हुआ वो देख लोग हुए हैरान

उर्फी के नए लुक ने फिर खींचा फैंस का ध्यान, वायरल हुआ VIDEO

शहनाज गिल ने भुवन बाम की सोच को बताया 'घटिया', यूट्यूबर ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -