बारात लेकर दुल्हन के यहाँ पहुंचा दूल्हा तो नजारा देख उड़ गए सबके होश
बारात लेकर दुल्हन के यहाँ पहुंचा दूल्हा तो नजारा देख उड़ गए सबके होश
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ खंडवा के लिए एक बारात निकली। दूल्हा सूट-बूट पहने हाथों में तलवार लिए ब्याह करने निकला। मगर बारात जैसे ही दुल्हन के घर पर पहुंची सभी के होश उड़ गए। दुल्हन के घर पर कोई था ही नहीं। दुल्हन के घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। दुखी दूल्हा बारातियों को लेकर सीधे थाने पहुंचा।

दरअसल, इंदौर के रहने वाले दीपक परमार की शादी खंडवा में तय हुई। बारात लेकर खंडवा पहुंचे दीपक ने जब देखा कि दुल्हन के घर पर कोई नहीं है तब उसे पता चल गया कि उसके साथ ठगी की गई है। जिसे वह अपनी दुल्हन बनाने जा रहा था वह लुटेरी दुल्हन निकली। पुलिस स्टेशन के सामने जब बारात पहुंची तब सभी लोग दंग हो गए। शिकायत प्राप्त होने के पश्चात् पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वही जब बारात लेकर दूल्हा पहुंचा तब उसने देखा कि दुल्हन तो गायब है... और तो और उसके घर के बाकी लोग भी गायब हैं। तत्पश्चात, दूल्हे ने आसपास के लोगों से दुल्हन के बारे में पूछा। लोगों ने उसे बताया कि 2 दिन पहले ही दुल्हन अपने पिता के साथ मकान खाली कर कहीं और चली गई है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, दूल्हा दीपक इंदौर के बेटमा का रहने वाला है। खंडवा की रहने वाली एक लड़की से दीपक के किसी परिचित ने यह रिश्ता तय कराया था। लड़की को देखने के लिए 2 जून के दिन दीपक खंडवा भी आया था। एक-दूसरे को पसंद करने के पश्चात् 4 जून को फोन पर रिश्ता तय हो गया। दुल्हन ने अपना नाम पूजा बताया था। फिर दूल्हे का परिवार 11 जून को दुल्हन के घर उसे कपड़ा देने पहुंचा। दुल्हन के पिता ने कहा कि उनकी बेटी अपने मामा के घर गई है। फिर 10 हजार रुपए का शादी का जोड़ा देकर शादी की दिनांक निर्धारित कर दी गई। 23 जून को दोनों की शादी होनी थी। पुलिस शिकायत में दीपक ने कहा कि शादी के लिए दुल्हन ने उससे 70 हजार से ज्यादा रुपए लिए थे। मगर जब शादी के दिन वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तब वहां उसे कोई नहीं दिखा। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

CM शिवराज ने किया एक और बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेगा फायदा

पुलिस की फर्जी नौकरी दिलाने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्ते, दो एसआई की वर्दी की जब्त

फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से हुई बिजली कर्मी की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -