'इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया', बोले PM मोदी

'इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया', बोले PM मोदी
Share:

ढेंकनाल: पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को मौका दीजिए। इसके चलते उन्होंने लोगों से कहा कि आप इतना प्यार बरसाते हैं कि मेरी बोलती बंद हो जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के ढेंकनाल में चुनावी रैली करते हुए कहा, ''मैं गुजरात से आया हूं। मैं सोमनाथ की धरती से जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं, किन्तु मैं ओडिशा में जब गरीबी देखता हूं तो मेरे दिल में दर्द होता है कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया।'' 

उन्होंने आगे दावा किया कि इसका कारण है BJD सरकार, जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। मुठ्ठी भर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास एवं कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं। BJD के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा के गांव-गांव, गली-गली से एक ही आवाज आ रही है- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार! आपने BJD सरकार पर 25 वर्ष भरोसा किया है। आज पूरा ओडिशा ये आत्ममंथन कर रहा है कि इन सालों में ओडिशा के लोगों को क्या मिला?

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए। ये BJD सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती। इस शताब्दी के अब तक के पूरे हिस्से में आप BJD को मौका दे चुके हैं। अब वक़्त आ गया है कि आप BJD की ढीली-ढाली नीतियों, ढीला-ढाले काम और धीमी रफ्तार को छोड़कर भाजपा की तेज रफ्तार सरकार चुनें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BJD सरकार के कारण ओडिशा में हमारी माताओं-बहनों को घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। मोदी दिल्ली से आपको मुफ्त चावल देने के लिए पैसा भेजता है, मगर BJD के लोग उसमें अपना फोटो लगाते हैं तथा आपके हिस्से का चावल बाहर बेच देते हैं। 

MP के नर्सिंग घोटाले मामले में आया नया ट्विस्ट, CBI की टीम ने CBI अफसरों को किया गिरफ्तार

फ्लैट से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर का नजारा देख उड़ गए पुलिस के होश

आग का गोला बना MP का ये जिला, 45.5 डिग्री तक पहुंचा पारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -