UP में हुआ बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरी यात्रियों से भरी बस, दर्जनों हुए घायल

UP में हुआ बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरी यात्रियों से भरी बस, दर्जनों हुए घायल
Share:

बरेली: यूपी के बरेली जिले से एक दुखद घटना सामने आई है यहाँ सोमवार तड़के बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां यात्रियों से भरी एक बस के फ्लाईओवर से गिर जाने से दर्जनों लोग चोटिल हो गए। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत भी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, चोटिल व्यक्तियों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कर करवाया गया। 

प्राप्त हुई खबर के अनुसार, ये सड़क दुर्घटना प्रातः लगभग 3:30 बजे हुआ जब बस दिल्ली से आ रही थी। तभी बेकाबू होकर बस फतेहगंज थाना क्षेत्र में एक फ्लाईओवर से गिर गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई तथा लगभग 2 दर्जन यात्री घायल हो गए। जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान मेरठ निवासी प्रेम किशन (40) के रूप में हुई है। फिलहाल, चोटिल व्यक्तियों को बरेली के विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
गौरतलब है कि फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसमें कुछ यात्री फंसे हुए थे। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला तथा एंबुलेंस से चिकित्सालय भिजवाया। कलेक्टर व SSP द्वारा सिद्धि विनायक व जिला चिकित्सालय पहुंचकर थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रान्तर्गत बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने की वजह से हुए हादसे में चोटिल व्यक्तियों की स्थिति के बारें मे जानकारी ली गई है, तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं।   

एक्शन में CM मोहन यादव, अब उठाए ये बड़े कदम

पेट्रोल डालकर कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग, CCTV में दिखे 2 आरोपी

आत्महत्या करने से पहले ‘औरत’ बना लड़का! इस हाल में मिला शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -