ठाकुरों पर RJD सांसद ने दिया विवादित बयान तो भड़के BJP विधायक, बोले- 'मेरे सामने ये बोला होता तो मुंह तोड़ देता'
ठाकुरों पर RJD सांसद ने दिया विवादित बयान तो भड़के BJP विधायक, बोले- 'मेरे सामने ये बोला होता तो मुंह तोड़ देता'
Share:

पटना: बिहार से राष्ट्रिय जनता दल के सांसद मनोज झा के राज्यसभा में ठाकुरों पर दिए बयान पर राजनीतिक हंगामा मच गया है। मनोझ झा के बयान को लेकर लालू यादव की ही पार्टी दो फाड़ दिखाई दे रही है। बाहुबली नेता आनंद मोहन सहित उनके विधायक बेटे चेतन आनंद ने मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच भाजपा के राजपूत MLA नीरज बबलू भी मनोज झा पर भड़क गए। उन्होंने कहा, यदि मनोज झा मेरे सामने ये बयान देते तो पटक के मुंह तोड़ देता। 

दरअसल,  राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के चलते राज्यसभा में ठाकुरों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मीकि की कविता को सुनते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था तथा अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी। मनोज झा के इस बयान पर घमासान मच गया है। भाजपा MLA नीरज बबलू ने कहा, ''ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता। मनोज झा राष्ट्रिय जनता दल के बोलने पर ऐसे बयान दे रहे हैं। यदि वे मेरे सामने ऐसा बयान देते, तो पटककर उनका मुंह तोड़ देता।''

मनोज झा के बयान पर MLA चेतन आनंद ने हमला बोला है। चेतन आनंद ने कहा, ''ठाकुर समाज सभी को साथ लेकर चलते हैं तथा समाजवाद में किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन है। ऐसे बयानों को सहन नहीं किया जाएगा।'' चेतन आनंद ने कहा, राज्यसभा में जब मनोज झा बोल रहे थे तो उन्होंने कविता के माध्यम से ठाकुर समाज को पूरी तरीके से विलेन के तौर पर पेश किया। चेतन आनंद ने कहा कि मनोज झा के बयान से तेजस्वी यादव के राष्ट्रिय जनता दल को A to Z की पार्टी बनाने के कदम को झटका लगा है। मनोज झा ब्राह्मण हैं इसीलिए उन्होंने ब्राह्मणों के खिलाफ किसी कविता का उपयोग नहीं किया। हम लोग यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस वक़्त मनोज झा राज्यसभा में यह टिप्पणी कर रहे थे, हम यदि उस वक़्त सदन में होते तो वहीं धरने पर बैठ जाते और विरोध प्रदर्शन करते। यह दोगलापन सहन नहीं किया जाएगा।

मनोज झा ने सुनाई थी ये कविता
"चूल्हा मिट्टी का, मिट्टी तालाब की, तालाब ठाकुर का। 
भूख रोटी की, रोटी बाजरे की, बाजरा खेत का, खेत ठाकुर का। 
बैल ठाकुर का, हल ठाकुर का, हल की मूठ पर हथेली अपनी, फसल ठाकुर की।
कुआं ठाकुर का, पानी ठाकुर का, खेत-खलिहान ठाकुर के, गली-मोहल्ले ठाकुर के फिर अपना क्या?"

BJP नेता शाहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, डॉक्टर्स ने बताया कैसी है हालत?

गाजे-बाजे के साथ विधायक को पालकी में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया, चौंकाने वाली है वजह

'हमारी लड़ाई गणेश जी को दूध पिलाने वालों से है', जनता से बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -