जानिए यहाँ, क्या है करीना कपूर के छोटे बेटे जेह के नाम का मतलब?
जानिए यहाँ, क्या है करीना कपूर के छोटे बेटे जेह के नाम का मतलब?
Share:

करीना कपूर खान फरवरी के महीने में दूसरी बार माँ बनी है। दूसरी बार भी उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में इन दिनों करीना और सैफ बड़े खुश हैं और अपने दोनों बेटों के साथ समय बिता रहे हैं। वैसे अब तक करीना ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे बेटे की झलक नहीं दिखाई है। लेकिन उसका नाम सामने आ गया है।

आज ही करीना के पिता रणधीर कपूर ने यह कंफर्म कर दिया है कि उनके छोटे नाती का नाम जेह है। अब हम आपको बताते हैं जेह का मतलब। जी दरअसल आज ही एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा, 'हां करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा है। एक हफ्ते पहले बच्चे के इस नाम को फाइनल किया गया था।' अब बात करें जेह के मतलब के बारे में तो जेह नाम का मतलब लैटिन में ब्लू क्रेस्टेड बर्ड होता है।

जी दरअसल यह पक्षी का नाम है जो अपने ढेर सारे रंगों के लिए जाना जाता है। वैसे आपको याद हो तो करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। जी दरअसल तैमूर के नाम को लेकर करीना और सैफ को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। वहीँ ट्रोल होने के बाद सफाई में सैफ ने कहा था कि, 'उनके बेटे का नाम तैमूर है और तुर्की के शासक का नाम तिमूर था।' आपको पता हो करीना के बेटे तैमूर खूब लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन अभी तक उनके दूसरे बेटे की झलक किसी को नहीं मिली है।

वो महान वैज्ञानिक जिनके कारण प्रकाश से जगमगाई पृथ्वी...

Tokyo Olympics 2021: गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ देगी सरकार, कोच को भी मिलेगा इनाम

वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं आलिया भट्ट, पहना था ट्रांसपेरेंट टॉप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -