वो महान वैज्ञानिक जिनके कारण प्रकाश से जगमगाई पृथ्वी...
वो महान वैज्ञानिक जिनके कारण प्रकाश से जगमगाई पृथ्वी...
Share:

महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला जिन्होंने कई अहम आविष्कार किए। आज हमारे घरों में जो प्रकाश पहुंचता है वो अल्टरनेटिव करंट सिस्टम के जरिए पहुंचती है जिसका आविष्कार निकोला टेस्ला ने ही किया था। इसलिए टेस्ला के बारे में बताया जाता है कि ‘वो व्यक्ति है जिन्होंने पृथ्वी को प्रकाश से सजाया’। टेस्ला के आविष्कार आइंस्टाइन तथा एडिसन के आविष्कारों से कम नही थे, पर चुपचाप रहने वाले इस शख्स में वो आकर्षण नही था जो कि आइंस्टाइन तथा एडिसन में था। टेस्ला विज्ञान को समझते थे, पर सामाजिक बर्ताव को नही। इसलिए वो कभी भी उस प्रसिद्धि को हासिल नही कर पाए जो आइंस्टाइन तथा एडिसन को प्राप्त हुई।

आज निकोला टेस्ला का जन्मदिन है, निकोला टेस्ला का जन्म 10 जुलाई 1856 को क्रोशिया देश में हुआ था। उनके पिता का नाम मिलुटिन टेस्ला तथा माता का नाम ड्युका टेस्ला था। वही टेस्ला जब विद्यालय में थे तो वो गणित के कठिन से कठिन प्रश्नों का हल अपने मन में करने में ही सक्षम थे। उनके शिक्षकों को उन पर भरोसा नही होता था। वो अपने सिलेबस को कम वक़्त में ही पूरा कर लेते थे। 1875 में उन्होंने पालीटेक्निक कॉलेज़ में प्रवेश लिया तथा 9 परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1881 में उन्हें एक टेलीग्राफ कंपनी में जॉब प्राप्त हो गई जहां उन्होंने संचार उपकरणो मे अनेक सुधार किये तथा टेलीफोन एम्प्लीफायर को नये रूप से बनाया। मगर उन्होने इस पर पेटेंट आवेदन नही किया। 1882 में उन्हें थॉमस एडिसन की कंपनी की फ्रांस युनिट में जॉब प्राप्त हो गई जहां उन्होंने बिज़ली के उपकरणों में कई सुधार किए।

1884 में उनका स्थानांतरण अमेरिका कर दिया गया जहां उन्होंने एडिसन के साथ काम किया। टेस्ला का थॉमस एडिसन के आविष्कारों में बेहद बड़ा योगदान रहा है, पर कुछ वजहों से दोनों में झगड़ा हो गया तथा टेस्ला ने एडिसन की कंपनी छोड़ दी। एडिसन की कंपनी छोड़ने के पश्चात् उन्होंने अपनी खुद की कंपनी खड़ी की जिसमें एक बिज़नेसमेन ने उनकी मदद की। जब उन्होंने AC बिज़ली प्रणाली को विश्व के समक्ष रखा तो उनकी और पुरे विश्व की किस्मत ही बदल गई। AC प्रणाली से दूर-दूर तक बड़ी सरलता से बिजली पहुँचाई जा सकती थी तथा बहुत सस्ती भी थी। आज भी पुरे विश्व में AC सिस्टम द्वारा ही घरो में बिजली उपलब्ध करवाई जाती है।

5000 रुपये जुर्माना या 8 दिन की जेल! मास्क न लगाने वाले पर्यटकों को सजा देगा मनाली

13 साल की उम्र में संघ से जुड़े, भाजपा अध्यक्ष और यूपी के सीएम भी रह चुके हैं राजनाथ सिंह

जेपी नड्डा ने किए वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन, आज होगा अंतिम संस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -