'जो लोहे की जंग का कलर होता है, वही रंग सीएम योगी के कपड़े का..', डिंपल यादव ने किया 'भगवा वस्त्र' का अपमान
'जो लोहे की जंग का कलर होता है, वही रंग सीएम योगी के कपड़े का..', डिंपल यादव ने किया 'भगवा वस्त्र' का अपमान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार जोरों से चल रहा है। यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी चुनाव प्रचार में उतर गई हैं। शुरूआती तीन चरणों में डिंपल यादव के प्रचार न करने से सपा समर्थक हैरान थे। अब डिंपल यादव ने सिराथू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिस पर विवाद शुरू हो गया है।

 

डिंपल यादव ने जनसभा में कहा कि, 'यह जो मौजूदा सरकार है, डबल इंजन की सरकार है, बताइए कि जंग का कौन-सा रंग होता है? जब लोहे में जंग लग जाती है, तब उसका रंग कैसा होता है? मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा सीएम जो कपड़े पहनते हैं, उसी रंग (लोहे में जंग) का होता है।' वहीं डिंपल यादव के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट में लिखा कि, 'जिस भगवे का अपमान सपा नेता कर रही हैं, वो सनातन धर्म व तप, त्याग, बलिदान का प्रतीक है। महलों में रहने वाले ‘परिवारवादियों’ को एक भगवाधारी से सिर्फ इसलिए इतनी नफरत है कि वो 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं? ‘खास वोटबैंक’ को खुश करने के लिए भगवा का अपमान नहीं सहेगा यूपी।'

बता दें कि डिंपल यादव सिराथू में सपा के लिए वोट मांग रही थीं। सिराथू से सपा और अपना दल (कमेरावादी) की तरफ  से गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल मैदान में हैं। पल्लवी पटेल, भाजपा की सहयोगी अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। वहीं भाजपा की तरफ से सिराथू से उम्मीदवार राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में केशव मौर्य ने सिराथू से जीत दर्ज की थी।

गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटे राहुल गांधी, आज ही द्वारकाधीश मंदिर में झुकाएंगे शीश

कांग्रेस का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- 'शिवराज सरकार ने किसानों को ठगा...'

यूपी में बोले राहुल गांधी- 'अमेठी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा पूरा'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -