'संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा..', बंगाल में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी
'संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा..', बंगाल में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी
Share:

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे बंगाल ने, पूरे देश ने देखा है कि कैसे TMC सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ही है, जो यहां माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है।

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि, 21वीं सदी का ये समय, भारत के लिए बहुत अहम है। ये समय विकसित भारत बनाने का है। जब भारत विकसित होगा तो बंगाल उसका सबसे बड़ा लाभार्थी होगा। ये समय महाराज नर नारायण, चीला राय और ठाकुर पंचानन वर्मा जैसे महान सपूतों के सपनों को पूरा करने का समय है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश पर सबसे अधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद हमारे देश में 6-7 दशक तक लोगों ने केंद्र सरकार में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। अब पहली बार देश ने बीते 10 साल में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विकास मॉडल देखा है। आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत नेता है, मोदी कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, मोदी तो भारत की जनता-जनार्दन का एक सामान्य सेवक है। मोदी कड़े और बड़े फैसले लेता है, क्योंकि उसे 140 करोड़ भारतीयों के सपने पूरे करने हैं।  मोदी ने कड़े फैसले लिए ताकि, देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो। देश आतंकवाद से मुक्त हो। 140 करोड़ भारतीयों को नए अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि, मोदी आपके भविष्य की चिंता कर रहा है, आपकी आने वाली पीढ़ियों के सा​मने से दशकों पुरानी चुनौतियों को हटा रहा है। मोदी की नीयत सही है, इसलिए,  दशकों बाद जम्मू-कश्मीर को धारा-370 से मुक्ति मिली है। दशकों बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ। 500 वर्ष बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। इसलिए देश कहता है, जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। 

पीएम मोदी ने TMC और वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है। इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं। मां भारती पर आस्था रखने वाले हर परिवार को नागरिकता देना, मोदी की गारंटी है। 

दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF जवान ने खुद को मारी गोली, खुदकुशी का कारण जानने में जुटी पुलिस

दिल्ली में AAP को घेरने के लिए भाजपा ने बनाया मास्टरप्लान, जल्द शुरू होगा सियासी घमासान

कर्नाटक हाई कोर्ट में चाकू लेकर घुसा शख्स, चीफ जस्टिस के सामने काट ली अपनी गर्दन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -