OYO के 120 नंबर कमरे में आखिर ऐसा क्या हुआ?
OYO के 120 नंबर कमरे में आखिर ऐसा क्या हुआ?
Share:

नोएडा: नोएडा सेक्टर 70 के ओयो होटल (OYO Hotel) में एक लड़की के फंदे पर लटके मिले शव के पश्चात् पुलिस ने हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। इस मामले में पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को गिरफ्त में भी लिया है। तहकीकात के चलते पुलिस के सामने कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई। लड़की ने स्वयं ही होटल का कमरा बुक किया था तथा वो अकेले ही होटल में आई थी। 26 वर्षीय लड़की नोएडा की एक आईटी कंपनी में टेक्निकल स्पोर्ट के पद पर काम करती थी। तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की तहकीकात आरम्भ की। 

मिल रही खबर के अनुसार, लड़की ने 1 अगस्त को ऑनलाइन होटल का कमरा बुक कराया था। 2 अगस्त को थाना फेस-3 नोएडा के अन्तर्गत 'अशोका पैराडायज इन' ग्राम बसई, सेक्टर-70, नोएडा के होटल के प्रबंधक संदीप सिंह ने पुलिस को खबर दी थी कि होटल के कमरा नंबर-120 में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। इस खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा FSL टीम को बुलाकर मुआयना किया गया। खबर के अनुसार, लड़की एडोब कंपनी में नौकरी करती थी तथा उसी के कंपनी में काम करने वाले अर्जुन दुग्गल नाम के लड़के से उसकी दोस्ती थी। दोनों के बीच कुछ वक़्त से अनबन भी चल रही थी। 

वही खुदखुशी से पहले लड़की ने एक वीडियो और ऑडियो अपने दोस्त अर्जुन को भेजा। जिसमें वो आकाश नाम के लड़के के बारे में कुछ बोल रही है। कहा जा रहा है कि तीनों दोस्त थे तथा अक्सर रेस्टोरेंट में मिलते जुलते थे। आकाश थाना सेक्टर-49 नोएडा पर कंप्यूटर आपरेटर का कार्य करता था। मृतका महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह ASPHYXIA  AS A RESULT OF ANTEMORTEM  HANGING पाई गई है। मृतका महिला के घरवालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद अपराधी अर्जुन दुग्गल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य दो नामजद अभियुक्त मृतका महिला के साथ एडोब कंपनी में कार्यरत थे। उसने भी पुलिस निरंतर पूछताछ करने में जुटी है। नामजद अभियुक्त आकाश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश की जा रही है। पूरे घटनाक्रम के CCTV फुटेज, मोबाइल फोन के वाट्सअप चैट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य सभी बिन्दुओं पर गहनता से तहकीकात करते हुए विवेचना की जा रही है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया फिर क़त्ल किया गया। खुदखुशी का रूप देने के लिए होटल के रूम में शव को पंखे से टांग दिया। पिता ने इल्जाम लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उसके साथ बेटी के अन्य परिचित लोग भी घटना में सम्मिलित है। पिता ने एक लड़की का एक वीडियो दिया है, जिसमें वो रोती हुई अपने दोस्त अर्जुन से स्वयं को कांस्टेबल से बचाने की गुहार लगा रही है।  

लखनऊ: PWD हेडक्वार्टर में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप

बेटे के जन्मदिन पर बंद किया डीजे तो भड़की मां, उठा लिया ये बड़ा कदम

माँ के बाद बेटी का बलात्कार, फिर एजाज ने दोनों को जबरन बना दिया मुस्लिम.. गहने भी हड़प लिए

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -