लखनऊ: PWD हेडक्वार्टर में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप
लखनऊ: PWD हेडक्वार्टर में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात PWD हेडक्वार्टर में पदस्थ क्लर्क का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय कलर्क की मौत हुई, उस वक्त उसके साथ दो लोग और भी थे। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं है। मृतक कलर्क की शिनाख्त विपिन सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हजरंतगंज पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि PWD के मुख्य द्वार पर गार्ड होने के बावजूद किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। रिपोर्ट के अनुसार, विपिन सिंह बुधवार को ऑफिस आए थे। कहा जा रहा है कि विपिन सिंह ने कार्यालय में ही अपने साथियों के साथ शराब पी। देर रात तक जब वो घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी ने उनकी तलाश शुरू की। हजरतगंज पुलिस के इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के अनुसार, PWD कार्यालय में विपिन सिंह का शव मिली।

जिसके बाद घटना की सूचना विपिन की पत्नी सपना को दी गई। विपिन की पत्नी ने बताया कि देर रात तक जब विपिन घर नहीं लौटे, तो उन्होंने पति के मोबाइल पर कॉल किया। जब विपिन ने फोन नहीं उठाया, तो पत्नी ने उनके दोस्तों को फोन किया। विपिन के दोस्तों ने तलाश शुरू की, तो दफ्तर की तलाशी ली गई। दफ्तर में ही विपिन सिंह का शव मिला। विपिन सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद से उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बेटे के जन्मदिन पर बंद किया डीजे तो भड़की मां, उठा लिया ये बड़ा कदम

दवा बनाने वाली फैक्ट्री में मिली 1400 करोड़ की ड्रग्स, मुंबई पुलिस की कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

माँ के बाद बेटी का बलात्कार, फिर एजाज ने दोनों को जबरन बना दिया मुस्लिम.. गहने भी हड़प लिए

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -