'चमड़ी उधेड़' दी जाएगी... ममता के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष की धमकी
'चमड़ी उधेड़' दी जाएगी... ममता के कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष की धमकी
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला कर रही है। भाजपा और TMC में सियासी जंग तेज हो गई है। इस बीच वेस्ट बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सीएम ममता दीदी को जय श्रीराम बोलने में समस्या होता है। 

इस सभा में उन्होंने ममता बनर्जी के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि ममता जी के खून में ऐसा क्या है कि वह जय श्रीराम नहीं बोल सकती हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने तरीके ठीक करें वरना सड़कों पर उनकी 'चमड़ी उधेड़' दी जाएगी। सूबे की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बयान को 'घटिया' बताते हुए कहा कि मीडिया और राजनेताओं द्वारा उनका बहिष्कार कर दिया जाना चाहिए।

दक्षिण 24 परगना जिले की बॉर्डर से सटे शहर के दक्षिण-पश्चिम किनारे पर एक ''चा चक्र'' (चाय पर चर्चा) को संबोधित करते हुए घोष ने TMC पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में तब्दील करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे 'जय बांग्ला' जैसे नारे लगाते हैं।

रेलवे शाखा आईआरएफसी ने इस महीने के अंत में 4600 करोड़ रुपये का आईपीओ किया जारी

क्रूड ऑयल वायदा USD50 प्रति बैरल से गया नीचे

एमसीएक्स गोल्ड वायदा पर बना पहला साप्ताहिक लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -