शादी का खाना खाना मेहमानों को पड़ा भारी, खतरे में पड़ी 200 लोगों की जान
शादी का खाना खाना मेहमानों को पड़ा भारी, खतरे में पड़ी 200 लोगों की जान
Share:

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में शादी कार्यक्रम के चलते भोज खाने से 200 से अधिक लोग बीमार हो गए। सोमवार रात को सिंहेश्वर शहर के पथराहा में शादी कार्यक्रम के चलते भोज का आयोजन किया गया था। इसमें बारातियों सहित दो से तीन हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम किया गया। खाना खाने के पश्चात् सभी मेहमान सो गए। देर रात से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रातः होते-होते बीमारों की कतार लग गई। कोई उल्टी कर रहा था, तो किसे दस्त आ रही थी, वहीं कोई बुखार से तप रहा था। 

सिंहेश्वर के वार्ड पथराहा निवासी शैलेंद्र यादव के बेटी की शादी थी। बारात मरलीगंज से आई थी। आनन-फानन में बीमार मरीजों को चिकित्सालय ले जाया गया। देखते ही देखते, चिकित्सालय में बीमार लोगों की लाइन लग गई। आपातकालीन वार्ड में सभी बेड फुल हो गए। एक बेड पर दो-चार व्यक्तियों को बैठाकर उपचार किया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। कुछ लोगों का घर पर ही उपचार किया गया। पहले लोगों ने सोचा कि किसी अन्य वजह से तबीयत बिगड़ रही है। मगर जैसे-जैसे बीमारों का आँकड़ा बढ़ता गया तो लोग अलर्ट होते गए। बाद में पता चला कि भोज खाने के पश्चात् ही तबीयत बिगड़ी है।

दूसरी तरफ, इतनी संख्या में एक साथ रोगियों के पहुंचने से सदर चिकित्सालय में मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा। आपातकालीन वार्ड खाली कराए गए। सामान्य रोगियों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। उल्टी-दस्त एवं बुखार से पीड़ित रोगियों के उपचारों के लिए अलग से चिकित्सकों की टीम बनाई गई। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टर भास्कर ने बताया कि सभी लोग विषाक्त भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। बीमार लोगों में वार्ड पार्षद अहिल्या देवी भी सम्मिलित है। 

इस कपल ने इंडियन आर्मी को भेजा शादी का इन्विटेशन, अब सेना ने दिया खास गिफ्ट

'श्रद्धा की तरह तेरे भी 35 टुकड़े कर दूंगा', हिन्दू लड़की का बलात्कार कर बोला अब्बास

इंदौर को मिले 2 फ्लाय ओव्हर ब्रिज, मुख्यमंत्री ने दी कई सौगातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -