JNU में 'कश्मीर' पर होना था वेबिनार, ABVP ने जला डाले पोस्टर... प्रोग्राम रद्द
JNU में 'कश्मीर' पर होना था वेबिनार, ABVP ने जला डाले पोस्टर... प्रोग्राम रद्द
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के पढ़ाई के साथ-साथ विवादों की वजह से भी अकसर सुर्ख़ियों में रहता है। अब JNU ने कश्मीर पर होने वाली एक वेबिनार को निरस्त कर दिया है। दरअसल, यह ऑनलाइन कार्यक्रम सेंटर फॉर विमन स्टडीज (CWS) ने आयोजित की थी जिसमें लेखक अतहर जिया बोलने वाले थे। किन्तु ABVP के लोग इस वेबिनार के विरोध में उतर आए।

शुक्रवार को वेबिनार से संबंधित एक नोटिस लगाया गया। इसमें लिखा गया है कि, ‘यह बातचीत कश्मीर में लैंगिक आधार पर हुए विरोध के इतिहास की तरफ ध्यान खींचेगी। वर्ष 2019 के बाद कश्मीर में पैदा हुई नई चुनौतियों और वहां की महिलाओं और आम लोगों पर हुए असर पर भी चर्चा की जाएगी।’ बता दें कि लेखक अतहर जिया की पुस्तक का नाम भी ‘रजिस्टिंग डिसअपियरेंस’ है . वह UNCO ग्रीले, अमेरिका में मानव विज्ञान और लैंगिक अध्ययन के अध्यापक हैं। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी एम जगदीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि, ‘जैसा कि मुझे पता चला है कि सेंटर फॉर विमन स्टडीज एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन कर रहा था जो कि कश्मीर में नई चुनौतियों और महिलाओं को लेकर था। प्रशासत फैकल्टी मेंबर्स से फ़ौरन इस कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्देश देता है।’

उन्होंने यह भी कहा कि फैकल्टी ने इस कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि, ‘यह बेहद विवादित और उकसाने वाला विषय है। यह विषय देश की अखंडता पर भी सवाल उठाता है। JNU इस तरह के वेबिनार का प्लैटफॉर्म नहीं बन सकता। इस मामले को और सही से समझा जा रहा है।’ इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी बवाल हुआ। ABVP के कार्यकर्ताओं ने वेबिनार के पोस्टर जलाए।

आज फिर हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आज का नया भाव

एक बार फिर सेंसेक्स में आई इतने अंको की गिरवाट, जानिए क्या है निफ़्टी का हाल

महज 20 रुपए में 'बांस की बोतल' दे रहे चन्दन, प्लास्टिक से प्रदूषण के खिलाफ छेड़ी जंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -