आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है आपके शहर का हाल
आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है आपके शहर का हाल
Share:

देशभर में मौसम बदलता जा रहा है और कई राज्यों में बारिश का माहौल है। अब मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक पूरे उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गरज के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला अभी जारी रहने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसी के साथ दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश की गतिविधियां जारी हैं। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। जी दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में आज, 20 जून 2022 को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

इसी के साथ दिल्ली में आज (सोमवार) भी हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगर हम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बारे में बात करें तो यहाँ आज (सोमवार) हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। वहीं गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इसके अलावा राजस्थान के कई इलाकों में प्री-मॉनसून बारिश देखने को मिल रही है। जी हाँ और मौसम के जानकारों का कहना है कि प्री-मॉनूसन की इस बारिश का दौर आने वाले दो-तीन दिन तक चलेगा। वहीं इसके बाद पूरे प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। जी दरअसल मौसम विभाग की ओर से आई जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में 22 जून तक मॉनसून की एंट्री हो सकती है। इसका मतलब है राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत खुशनुमा मौसम और झमाझम बारिश से होने की संभावना है। इसी के साथ दक्षिण पश्चिम मॉनसून 19 जून को गुजरात के कुछ और हिस्सों, मध्य प्रदेश, विदर्भ के बचे हुए हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में आगे बढ़ गया है।

जी हाँ और उत्तराखंड के भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। आपको बता दें कि मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में 23 जून तक मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। मॉनसून की आहट को देखते हुए उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन से जुडे़ तमाम विभागों के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर आज जारी रहने वाला है।

जी दरअसल पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के चलते असम और आसपास के राज्य बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। आप जानते ही होंगे असम में बाढ़ के चलते 19 लाख से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसी के साथ राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अबतक 55 लोगों की जान जा चुकी है और बाढ़ के चलते असम में कई घर तबाह हो गए, सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में भी समस्या आ रही है।

MP के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, जारी हुआ यलो अलर्ट

झमाझम बारिश से भीगेंगे ये राज्य, जानिए आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य का मौसम

यूपी वालों को अभी मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतज़ार, जानिए कब हैं बारिश के आसार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -