झमाझम बारिश से भीगेंगे ये राज्य, जानिए आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य का मौसम
झमाझम बारिश से भीगेंगे ये राज्य, जानिए आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य का मौसम
Share:

नई दिल्ली: केरल के रास्ते देश में दाखिल हुआ मानसून कोलकाता तक आ चुका है। जी हाँ और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। जी दरअसल अधिकतर राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है, और वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32।7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि, दिल्ली में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। जी दरअसल IMD अधिकारियों का कहना है कि आज यानी रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 24।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 4 डिग्री नीचे था।

इसी के साथ वायु गुणवत्ता (AQI) का पता लगाने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, बीते शनिवार को शहर में वायु गुणवत्ता इंडेक्स ‘संतोषजनक’ दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक शहर बीते चौबीस घंटों में मानसून पूर्व बारिश में भीगे हैं। इसी के साथ राजधानी जयपुर में भी बीते शनिवार को मानसून पूर्व की पहली बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अनेक इलाकों में बारिश का यह दौर अभी जारी रहने की उम्मीद है। इसी के साथ राजधानी जयपुर के अनेक हिस्सों में शनिवार दोपहर और शाम को बारिश हुई। वहीं मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में मानसून पूर्व बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है और सवाई माधोपुर, अलवर व भरतपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में चार दिन तक मानसून पूर्व गतिविधियां जारी रहेंगी।

इस दौरान बादल गरजने के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ IMD की मानें तो उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अगले 5 से 6 दिनों में बारिश के आसार हैं। इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार हवा के दबाव का क्षेत्र और अफगानिस्तान से जम्मू एवं कश्मीर की तरफ बढ़े पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में काफी बदलाव किया है। इन सभी के बीच मौसम विभाग ने साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं रांची मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि नियमित समय से लगभग एक हफ्ते की देरी से शनिवार को झारखंड के उत्तर पूर्व इलाके से मानसून ने प्रवेश किया और उत्तर पूर्व के जिलों साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका एवं जामताड़ा में मानसून की पहली बारिश हुई। इसी के साथ उन्होंने बताया कि रांची, लोहरदगा, लातेहार, मेदिनीनगर, गढ़वा और चतरा समेत झारखंड के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी पूर्वी और मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। आप सभी को बता दें कि स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भी आज बारिश का अनुमान है।

यूपी वालों को अभी मानसून के लिए करना पड़ेगा इंतज़ार, जानिए कब हैं बारिश के आसार

मौसम विभाग का अलर्ट: कई राज्यों में होगी तेज बारिश, जानिए अपने राज्य का हाल

आज इन जिलों में होगी जमकर बारिश, IMD ने किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -