मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले 24 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले 24 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून
Share:

कोच्ची: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 24 घंटे के अंदर केरल में दस्तक देने की संभावना है। बता दें कि इससे पहले मॉनसून के 5 दिन की देरी से यानी 6 जून को आने की संभावना जताई गई थी जिसमें अब दो दिन की और अधिक देरी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि मॉनसून पहले केरल के तट से पर दस्तक देता है और उसके बाद भारत के अन्य राज्यों में मॉनसून का आगमन होता है। इसके बाद अगले 45 दिनों तक पूरे देश में मॉनसूनी बारिश होती है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया है कि केरल में अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसूनी बारिश होगी। इसके दो दिन बाद मॉनसून पूर्वोत्तर भारत से पहुंचेगा। मॉनसून में देरी से कृषि क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है, जो कि पहले ही सूखे से जूझ रहा है। IMD प्रमुख डी,सिवानंद पई ने कहा है कि, 'दक्षिण से लेकर उत्तर भारत में मॉनसून पांच-सात दिनों की देरी से पहुंचेगा। मॉनसून की प्रगति के संबंध में अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, देशभर में जून में बारिश सामान्य से कम रहने की  संभावना है।' 

प्राइवेट मौसम विभाग केंद्र स्काइमेट ने भी पहले 4 जून को मॉनसून के आगमन का अनुमान लगाया था। हालांकि, फिर स्काइमेट ने इसकी तारीख बढ़ाकर 7 जून कर दी थी।  मॉनसून में हो रही देरी की वजह से कुछ जगहों पर लोगों ने प्रकृति को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ आरंभ कर दिया गया है। ऐसी ही एक अनोखी तस्वीर बेंगलुरु से भी प्रकाश में आई थी, जहां एक मंदिर में पानी से भरे बड़े आकार के बर्तन में बैठकर पुजारी वर्षा के लिए पूजा कर रहे थे। 

RBI : इतने फीसद होगा अप्रैल-सितंबर में खुदरा महंगाई आंकड़ा

विश्व बैंक को भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज विकास दर का भरोसा, RBI ने लगाया ये अनुमान

आरबीआई की रेपो रेट में कटौती का आम नागरिक पर पड़ेगा कुछ इस तरह से असर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -