घाटी में गर्मी ने दी दस्कत तामपान में नजर आया जबरजस्त उछाल
घाटी में गर्मी ने दी दस्कत तामपान में नजर आया जबरजस्त उछाल
Share:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में दिन के पारे में जबरदस्त उछाल आया है। शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार दिन को पारा सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय लोगों के पसीने छूटने लगे। घरों के अंदर पंखे चलाने पड़ रहे हैं। जम्मू और कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ऊपर चला गया है। 

देश के इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक, मार्च में टूटे रिकॉर्ड

ऐसा है फिलहाल मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बीच माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कारगिल राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। जम्मू में शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। गर्मी ने सुबह से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को शरीर से पसीने छूट रहे थे। गर्मी से बचने के लिए पंखों आदि का सहारा लिया गया। 

मातम में बदली बेटे की शादी, कार्ड बांटने जा रहे पिता को ट्रक ने रौंदा

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। पारा चढ़ने के साथ गर्मी से जुड़ी बीमारियां भी सक्रिय होने लगी हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारे में बढ़ोतरी हुई है। यहां शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम जैसे ठंडे इलाकों में भी पारे में बढ़ोतरी हुई है। 

1 अप्रैल से शुरू हो रहा है नया वित्त वर्ष, यह चीजें होंगी महंगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत कई घायल

लोकसभा चुनाव : निर्वाचन आयोग ने जारी किया तृतीय चरण के लिए नोटिफिकेशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -