यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत कई घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत कई घायल
Share:

ग्रेटर नोएडा : शहर के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। 

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र अंतर्गत आगरा से नोएडा आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस औरैया से आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश असपताल में भर्ती कराया है।

इंडियन कोस्टगार्ड ने गुजरात पोर्ट से बरामद की 500 करोड़ की हेरोइन, नौ लोग गिरफ्तार

सीएम योगी ने किया ट्वीट 

जानकारी के मुताबिक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। योगी ने ट्वीट किया, 'आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।

देश की सुरक्षा पर राजनीति करना मूर्खता है : अरुण जेटली

तेज रफ्तार वाहन ने सवारी से भरे ऑटो को दे मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

गोरखपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो लड़कियों को मारी जोरदार टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -