देश के इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक, मार्च में टूटे रिकॉर्ड
देश के इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक, मार्च में टूटे रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह गर्मी महसूस की गई और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत कई घायल

ऐसा रहा हाल-ए-मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।’’ अधिकतम तापमान गुरूवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  बता दें इससे पहले कभी मार्च के माह में इस तरह की गर्मी नहीं पड़ी.

लोकसभा चुनाव : निर्वाचन आयोग ने जारी किया तृतीय चरण के लिए नोटिफिकेशन

राजस्थान में ऐसा है मौसम का हाल 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान में मार्च के जाते-जाते गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर के दूर-दराज के इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, माउंटआबू, फलौदी बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा तो जयपुर में 23.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा। 

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

इंस्टाग्राम पर कृति सेनन के 19 मिलियन फॉलोअर्स, यह ख़ास VIDEO शेयर कर जताई खुशी

देश की सुरक्षा पर राजनीति करना मूर्खता है : अरुण जेटली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -