इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक तो यहां हो सकती है बारिश
इन राज्यों में गर्मी ने दी दस्तक तो यहां हो सकती है बारिश
Share:

भााेपाल : मार्च खत्म हाेने के पांच दिन पहले ही प्रदेश में तेज गर्मी शुरू हाे गई। साेमवार काे भाेपाल में दिन का तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया। यहां इस सीजन का यह सबसे गर्म दिन रहा। चाराें महानगराें में राजधानी सबसे ज्यादा तपी। प्रदेश में खरगाेन सबसे ज्यादा गर्म (42 डिग्री) रहा। भाेपाल, हाेशंगाबाद, शाजापुर, गुना, रतलाम, खजुराहाे, नाैगांव, दमाेह में पारा 38-39 डिग्री पर पहुंचा। 

गोवा के नए सीएम प्रमोद सावंत के नाम से सोशल मीडिया पर बने फर्जी अकाउंट

इस राज्य में होगी बारिश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। झारखंड के मध्य में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी हो सकती है।

जींद : खुदाई करते वक्त धसी मिट्टी, जमीन में समाये 8 मजदुर

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड के ऊपर एक सर्कुलेशन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नमी झारखंड में आ रही है। इसी वजह से मंगलवार को रांची सहित उत्तर झारखंड में बारिश की संभावना है। बारिश दोपहर बाद होने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 33.2, न्यूनतम 17.2, जमशेदपुर का 37.0 और न्यूनतम 18.0 डालटनगंज का अधिकतम 37.4 और न्यूनतम 17.9 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

259 पदों पर नौकरियां, महाराष्ट्र में निकली भर्ती

इंदौर : शराब की एक दुकान में लगी आग, जिंदा जला युवक

मुंबई हमलों के बाद रक्षात्मक कदम उठाने चाहिए थे : सीतारमण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -