जल्द बदलेगा देश का मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी
जल्द बदलेगा देश का मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी
Share:

नई दिल्ली : देश में चढ़ते पारे पर लगे ब्रेक के बाद अब एक बार पारा फिर ऊपर चढ़ेगा। इस सप्ताह के अंत से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण से तेज गर्मी और साथ ही लू की स्थिति बनेगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

लालू की जमानत याचिका पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

फिलहाल ऐसा है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन के तापमान के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। इस कारण से गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। रविवार को देर शाम आई आंधी और बारिश ने अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट की। रविवार के बाद सोमवार को भी पारे के तेवर नरम रहे। जबकि मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री से नीचे ही रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत कई घायल

आगे कुछ इस तरह का रहेगा मौसम 

जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग की मानें तो 10 अप्रैल को बादल गरजने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 अप्रैल को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी। वहीं तापमान में भी इजाफा होना शुरू होगा। इससे दिन और रात में गर्मी बढ़ेगी। 12 अप्रैल को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

लखनऊ में बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने तीन को कुचला

पीएम नरेंद्र मोदी: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई हरी झंडी, अब चुनाव आयोग और सेंसर को लेना है फैसला

पति संग वेकेशन एन्जॉय कर रहीं हैं नागिन विशाखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -