क्या आसाराम दुष्कर्म मामले में साजिश की गई थी ? गांधीनगर कोर्ट में नया दावा
क्या आसाराम दुष्कर्म मामले में साजिश की गई थी ? गांधीनगर कोर्ट में नया दावा
Share:

अहमदाबाद: दुष्कर्म मामले में आजीवन करवास की सजा काट रहे असुमल हरपलानी उर्फ आसाराम की अन्य केस में गांधीनगर अदालत में ऑनलाइन पेशी हुई। इस दौरान उसके बयान रिकॉर्ड किए गए। कोर्ट में आसाराम ने अपने खिलाफ साजिश किए जाने का दावा करते हुए कहा कि उसे फंसाया गया है। उसने यह भी बताया कि किसने और क्यों उस पर बलात्कार के आरोप लगवाए। विशेष अभियोजक आरसी कोडेकर के अनुसार, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डी के सोनिक ने आरोपी से CrPC की धारा 313 के तहत पूछताछ की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम का बयान 175 पन्नों में रिकॉर्ड किया गया। आज यानी शुक्रवार को इस मामले के सह-आरोपियों से पूछताछ की जाएगी, जिसमें आसाराम की पत्नी, बेटी और चार करीबी सहयोगी शामिल हैं। आसाराम ने कोर्ट में कहा है कि उसके खिलाफ उन लोगों ने साजिश की है, जिन्हें कभी उसने आश्रम से बाहर कर दिया था। बचाव पक्ष के वकील चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि अपना पक्ष रखने का अवसर मिलने पर आसाराम ने ना केवल अपने खिलाफ लगे आरोपों को ख़ारिज किया, बल्कि अदालत को यह भी बताया कि आरोप एक साजिश का हिस्सा हैं। 12 वर्ष पूर्व जिन लोगों को आश्रम से निकाल दिया गया था, उन्होंने ही उसके खिलाफ यह साजिश रची है। 

आसाराम ने न्यायालय में कहा कि शिकायतकर्ता की तरफ से दर्ज कराई गई FIR झूठी है और पुलिस सच्चाई का पता लगाने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में कैद आसाराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सवालों के जवाब दिए। नाबालिग लड़की के यौन शोषण में दोषी ठहराए जाने के बाद आसाराम को 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सूरत में उसकी एक पूर्व अनुयायी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि आसाराम ने 1997 से 2006 के बीच उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद राजस्थान में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता की छोटी बहन ने आसाराम के बेटे नारायण साईं पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसे भी सूरत कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

जिसकी 3 मासूम बेटियां 'ब्लास्ट' में मर गईं, उस अजीम बेग के घर से मिला 10 क्विंटल विस्फोटक

बड़ी खबर: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

'प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी..', कांग्रेस सांसद के लिए किसने कर दी ये भविष्यवाणी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -